ETV Bharat / state

विकास दुबे की अस्थियां लेने कानपुर पहुंची पत्नी ऋचा दुबे

author img

By

Published : Aug 18, 2020, 12:10 PM IST

Updated : Aug 18, 2020, 1:22 PM IST

विकास दुबे की पत्नी रिचा दुबे.
विकास दुबे की पत्नी रिचा दुबे.

11:59 August 18

कानपुर के मोक्ष धाम में विकास दुबे की अस्थियां रखी थी.

कानपुर: देश के चर्चित बिकरू कांड के दुर्दान्त अपराधी विकास दुबे की अस्थियां लेने उनकी पत्नी मंगलवार को कानपुर पहुंची. जहां विकास दुबे की पत्नी ऋचा दुबे अपने वकीलों के साथ भैरोघाट पहुंची और नियमावली का पालन करते हुए मोक्षधाम से अपने पति की अस्थियां सुपर्द कर लीं. इतना ही नहीं वह मीडिया से दूरी बनाते हुए चुपचाप कानपुर से रवाना भी हो गईं. बता दें कि विकास दुबे का अंतिम संस्कार 11 जुलाई को किया गया था.

बिकरू कांड के मुख्य अभियुक्त विकास दुबे पर आठ पुलिसकर्मियों की हत्या का आरोप था. उज्जैन में गिरफ्तारी के बाद यूपी पुलिस विकास को कानपुर ला रही थी. जैसे ही एसटीएफ के काफिले ने कानपुर में कदम रखा तो वह गाड़ी पलट गई, जिसमें विकास बैठा हुआ था. मौका पाकर विकास दुबे को पिस्टल लेकर भागने लगा और रोके जाने पर एसटीएफ की टीम के साथ विकास दुबे की मुठभेड़ हुई. एसटीएफ की टीम ने अंत में विकास दुबे को मार गिराया गया.  

जिसके बाद 11 जुलाई की रात को इलेक्ट्रॉनिक शव दाह गृह में विकास दुबे का अंतिम संस्कार किया गया, लेकिन अंतिम संस्कार के बाद विकास की पत्नी कानपुर से रवाना हो चली थीं. अब 37 दिन बाद अचानक ऋचा दुबे कानपुर पहुंची और विकास दुबे की अस्थियां लेकर प्रवाहित करने के लिए चल पड़ीं. जानकारी देते हुए मोक्षधाम के संचालक ने बताया कि हो सकता है ऋचा दुबे हरिद्वार में जाकर अस्थियों को प्रवाहित करेंगी.

Last Updated : Aug 18, 2020, 1:22 PM IST
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.