कानपुर : समाजवादी पार्टी की महिला कार्यकर्ता रचना सिंह ने रक्षाबंधन के त्यौहार पर रविवार को सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को राखी बांधी और उनकी लंबी उम्र की कामना की.
दरअसल, रविवार दोपहर तीन बजे के करीब सपा मुखिया अखिलेश यादव अपने पैतृक गांव इटावा जिले के सैफई से रक्षाबंधन का पर्व मनाकर आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे से लखनऊ लौट रहे थाे. इसकी सूचना सपा कार्यकर्ताओं को मिलते ही, बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ता बिल्हौर अरौल के पास एकत्र हो गए. सपा कार्यकर्ताओं को देखते ही वहां से गुजर रहा अखिलेश यादव का काफिला रुक गया.

इसे भी पढ़ें- Raksha Bandhan 2021: रक्षाबंधन पर राखी बांधने का जानें शुभ मुहूर्त
इस दौरान सपा की महिला कार्यकर्ता रचना सिंह ने अखिलेश यादव की कलाई पर राखी बांधी व आरती उतार कर उनकी लंबी उम्र की ईश्वर से प्रार्थना की. वहीं अखिलेश यादव ने वहां मौजूद सभी कार्यकर्ताओं को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दी व सभी का हाल जाना. इस मौके पर सपा कार्यकर्ता रामज्ञान यादव, धर्मवीर यादव, कुलदीप, पंकज सिंह समेत बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ता मौजूद थे.