ETV Bharat / state

ग्रेटर नोएडा में महिला के साथ दुष्कर्म

ग्रेटर नोएडा में लिफ्ट देने के बहाने एक महिला से दुष्कर्म का मामला सामने आया है. पुलिस के मुताबिक पीड़ित महिला आरोपी युवक को पहले से जानती थी.

author img

By

Published : Aug 17, 2019, 10:51 PM IST

कार में हुआ महिला से दुष्कर्म.

नई दिल्ली/ग्रेटर नोएडा : राजधानी दिल्ली से सटे ग्रेटर नोएडा में एक महिला को कार में लिफ्ट देकर दुष्कर्म का मामला सामने आया है. इस घटना से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है.

पुलिस की जानकारी के अनुसार महिला बुलंदशहर स्थित मायके से नोएडा लौट रही थी, तभी उसके साथ ये घटना हुई.

मामले की जानकारी देती पुलिस अधिकारी.

'पीड़िता युवक को पहले से जानती थी'
आरोपी ने पीड़ित महिला को ग्रेटर नोएडा के परी चौक चौराहे से रात 10 बजे लिफ्ट देने के बहाने कार में बैठाया. दरअसल पीड़िता उसे पहले से ही जानती थी, इसलिए उसकी कार में बैठ गई, लेकिन पीड़िता को उसके इरादों का अंदेशा नहीं था.

पुलिस ने बताया कि फिर आरोपी ने नोएडा छोड़ने के बहाने उसे रात भर घुमाया और सुबह 4 बजे परी चौक के पास ही छोड़कर फरार हो गया. इसके बाद महिला ने 100 नंबर पर कॉल कर पुलिस को दुष्कर्म की जानकारी दी.

मायके से लौट रही थी पीड़िता
पीड़ित महिला ने अपनी शिकायत में बताया कि वह बुलंदशहर अपने मायके से राखी बांध नोएडा लौट रही थी. उसी दौरान आरोपी युवक ने उसे मिलने के लिए बुलाया. महिला युवक को पहले से जानती थी और दोनों के बीच सोशल मीडिया के माध्यम से एक-दूसरे से संपर्क में थे.

इसी भरोसे पर उसने परी चौक से सेक्टर 144 तक लिफ्ट देने के आग्रह को स्वीकार कर लिया. युवक रात भर कार में महिला को घुमाता रहा और उसके साथ कार में ही दुष्कर्म किया. पुलिस ने महिला की शिकायत पर उसका मेडिकल करा कर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज़ कर लिया है और जांच शुरू कर दी है.

Intro:ग्रेटर नोएडा -- ग्रेटर नोएडा में एक महिला को कार में लिफ्ट देकर दुष्कर्म का मामला सामने आया है। इस घटना से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। पुलिस को जानकारी के अनुसार महिला बुलंदशहर स्थित मायके से लौट रही थी तभी उसके साथ ये घटना हुई। महिला युवक को जानती थी इसलिए लिफ्ट के लिए राजी हो गई पर युवक पीड़िता के भरोसे तो तोड़ उसे अपनी हवस का शिकार बनाया। पुलिस ने महिला की शिकायत पर उसका मेडिकल करा कर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज़ कर लिया है।

Body: ग्रेटर नोएडा का परी चौक शहर का सबसे व्यस्त चौराहा है। आरोपी ने इस चौराहे से रात 10 बजे पीड़ित महिला को कार मे बैठाया था। पीड़िता उसे पहले से ही जानती थी इसलिए उसकी कार में बैठ गई, लेकिन पीड़िता को उसके इरादों का अंदेशा नहीं था। पुलिस ने बताया कि सुबह 4:00 बजे परी चौक के पास ही छोड़कर फरार हो गया। इसके बाद महिला ने 100 पर कॉल कर पुलिस को दुष्कर्म की जानकारी दी। पीड़ित महिला ने शिकायत दर्ज़ कि वह बुलंदशहर अपने माईके से राखी बांध नोएडा लौट रही उसी दौरान आरोपी युवक ने उसे मिलने के लिए मिलने के लिए बुलाया। महिला युवक से परचित थी और दोनों के बीच सोशल मीडिया के माध्यम से एक दूसरे से संपर्क में थे। इसी भरोसे उसने परी चौक से सेक्टर 144 तक लिफ्ट देने के आग्रह को स्वीकार कर किया युवक रात भर कार में महिला को घूमाता और उसके साथ कार में ही दुष्कर्म किया। Conclusion:पुलिस ने महिला की शिकायत पर उसका मेडिकल करा कर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज़ कर लिया है और जांच शुरू कर दी है।

बाइट – तनु उपाध्याय(डीएसपी, ग्रेटर नोएडा )
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.