ETV Bharat / state

राजनीति के लिए विपक्ष कर रहा CAA का विरोध :निरंजन ज्योति

author img

By

Published : Jan 6, 2020, 6:19 PM IST

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में केंद्रीय राज्यमंत्री साध्वी निरंजन ने आमजन को CAA के बारे में जागरूक किया. विपक्ष पर हमला करते हुए केंद्रीय राज्यमंत्री ने कहा कि यह सारे हमले विपक्ष अपने फायदे के लिए करा रहा है.

etv bharat
निरंजन ज्योति ने सीएए के बारे में लोगों को किया जागरूक.

फतेहपुरः CAA को लेकर देशभर में हुए हिंसक प्रदर्शन के बाद भाजपा सरकार ने आमजन को जागरूक करने के लिए जागरूकता अभियान चलाया है. जिले में केंद्रीय राज्यमंत्री साध्वी निरंजन ज्योति के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने गांव-गांव जाकर लोगों को CAA के बारे में जागरूक किया. साथ ही साध्वी निरंजन ज्योति ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि राजनीति के लिए विपक्ष CAA का विरोध कर रहा है.

निरंजन ज्योति ने सीएए के बारे में लोगों को किया जागरूक.

CAA को लेकर जागरूकता अभियान
CAA के खिलाफ पूरे देश में विरोध प्रदर्शन चल रहा है, जिसके चलते भाजपा सरकार CAA के विषय में लोगों को जागरूक करने का काम कर रही है. सरकार प्रचार प्रसार के माध्यम से आमजन को अवगत कराने में जुटी है कि CAA से किसी भी भारतीय की नागरिकता नहीं जाएगी. यह कानून केवल तीन देशों से आए अल्पसंख्यकों को नागरिकता देने के लिए है.

निरंजन ज्योति ने विपक्ष पर तंज कसते हुए कहा कि विपक्ष केवल राजनीति के लिए देश में अशान्ति फैला रहा है. सपा, कांग्रेस, बसपा सहित पूरा विपक्ष केवल इसलिए विरोध कर रहा हैं क्योंकि उन्हें केवल विरोध करना है. ममता बनर्जी और प्रियंका गांधी के पास देश मे लोगों को भड़काने के सिवाय कोई मुद्दा नहीं है.

इसे भी पढ़ें- CAA हिंसा में शामिल नहीं थी आम जनता, प्रायोजित थे प्रदर्शन: हरीश द्विवेदी

Intro:फतेहपुर- CAA को लेकर भारतीय जनता पार्टी जनता के बीच जाकर प्रचार प्रसार कर रही है। फतेहपुर जिले में केंद्रीय राज्यमंत्री साध्वी निरंजन के नेतृत्व में गांव गांव जाकर कार्यकता लोगों को नागरिकता कानून संसोधन के विषय मे जानकारी दे रहें हैं। केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने कहा कि विपक्ष मात्र राजनीति के लिए CAA का विरोध कर रहा है।Body:नागरिकता कानून संसोधन को लेकर पूरे देश मे विरोध प्रदर्शन चल रहा है। इसे देखते हुए भारतीय जनता पार्टी लोगों के बीच जाकर CAA के विषय मे जानकारी दे रहें हैं। सरकार प्रचार प्रसार के माध्यम से लोगों को अवगत कराने में जुटी है कि CAA से किसी भी भारतीय की नागरिकता नही जाने वाली है। यह केवल तीन देशों से आए शरणार्थियों को नागरिकता देने के लिए है।
फतेहपुर जिले में CAA के विषय मे लोगों को जागरूक किया जा रहा है। साध्वी निरंजन ज्योति के नेतृत्व में पार्टी के कार्यकता लोगो से मिल रहे हैं।

निरंजन ज्योति ने कहा कि विपक्ष केवल राजनीति के लिए देश मे अशान्ति फैला रहा है। सपा,कांग्रेस,बसपा सहित पूरा विपक्ष केवल इसलिए विरोध कर रहें हैं कि विरोध करना है। ममता बनर्जी और प्रियंका गांधी को केवल देश मे लोगों को भड़काने के सिवाय कोई मुद्दा नही है।Conclusion:बाइट केंद्रीय राज्यमंत्री साध्वी निरंजन ज्योति

अभिषेक सिंह फतेहपुर
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.