फतेहपुर: सोनभद्र में हुए नरसंहार में मारे गए व्यक्तियों की परिजनों से मिलने गईं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया. प्रियंका गांधी के रोके जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया. इस दौरान कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी के माध्यम से राज्यपाल के नाम ज्ञापन देकर तत्काल प्रियंका गांधी की रिहाई की मांग की.
क्या है पूरा मामला-
- सोनभद्र में नरसंहार में मारे गए पीड़ित के परिजनों से प्रियंका गांधी मिलने जा रही थीं. इस दौरान उन्हें हिरासत में ले लिया गया.
- कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विरोध में नारेबाजी करते हुए प्रियंका गांधी की रिहाई की मांग की.
- कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उत्तर प्रदेश में कानून-व्यवस्था को ध्वस्त बताते हुए राज्यपाल से सरकार को बर्खास्त करने की मांग की.
पूरे प्रदेश में गुंडाराज है. अपराधियों पर सरकार का कोई नियंत्रण नहीं है. सरकार पुलिस के बल पर आवाज दबाना चाहती है. अगर प्रियंका गांधी की जल्द रिहाई नहीं होती है तो हम लोग प्रदेश स्तर पर जेल भरो आंदोलन करेंगे.
-कांग्रेस कार्यकर्ता