ETV Bharat / state

बरेली: गणपति विसर्जन की धूम से झूम उठा पूरा शहर, निकाली गयी शोभा यात्रा

author img

By

Published : Sep 8, 2019, 11:14 PM IST

बरेली शहर में मराठा बुलियन एसोसिएशन की ओर से गणेश विसर्जन में शोभायात्रा निकाली गयी. इस यात्रा की शुरुआत घी मंडी से हुई और किला फाटक होते हुए विसर्जन यात्रा रामगंगा पहुंची.

गणपति विसर्जन की धूम से झूम उठा पूरा शहर

बरेली: शहर में चारों तरफ गणेश विसर्जन की धूम देखने को मिली. गणपति बप्पा मोरया के जयकारों से पूरा शहर गूंज गया. मौका था, गणेश प्रतिमा के विसर्जन का. हर कोई गणेश की भक्ति में डूबा नजर आया. वहीं देर रात तक रामगंगा में प्रतिमा विसर्जन का सिलसिला जारी रहा. बड़ा बाजार से निकाली गई विसर्जन शोभायात्रा का शुभारंभ मेयर उमेश गौतम ने पूजन और आरती से किया. समिति ने 51 छोटी प्रतिमा समेत एक मुख्य बड़ी प्रतिमा का विसर्जन किया. यात्रा में मुख्य आकर्षण का केन्द्र झाकियां रहीं. मटकी फोड़ प्रतियोगिता, हवा में बिखरते अबीर, गुलाल और आतिशबाजी के नजारे ने सबका मन मोह लिया.

गणपति विसर्जन की धूम से झूम उठा पूरा शहर
धूम धाम से किया गया गणेश विसर्जन -
  • मराठा बुलियन एसोसिएशन की शोभायात्रा की शुरुआत घी मंडी से हुई.
  • किला फाटक होते हुए विसर्जन यात्रा रामगंगा पहुंची.
  • महाराष्ट्र से आए बैंडबाजे की धुन पर श्रद्धालु भक्ति में झूम उठे.
  • यात्रा में करीब 50 से ज्यादा स्थानों पर मटकी फोड़ प्रतियोगिता हुई.
  • गणेश की विशाल प्रतिमाओं के साथ घरों से विसर्जन के लिए रामगंगा जाती हुई छोटी प्रतिमाएं आकर्षण का केंद्र रहीं.
  • पारंपरिक मार्गों से शोभायात्रा निकालकर रामगंगा में गणेश प्रतिमा का विसर्जन किया गया.
  • जगह-जगह पुष्पवर्षा से विसर्जन यात्रा का स्वागत किया गया.

Intro:देवा ओ देवा, गणपति देवा, अगली बरस तू जल्दी आ, गणपति बप्पा मोरया, गुंचा वर्षी लवकर या’ के जयकारों से शहर गूंजता रहा। मौका था, श्रीगणेश चतुर्थी पर मूर्ति विसर्जन का। हर कोई गणेश की भक्ति में डूबा नजर आ रहा था। देर रात तक रामगंगा पहुंच कर प्रतिमा विसर्जन का सिलसिला जारी रहा।।

Body:बड़ा बाजार से निकाली गई विसर्जन शोभायात्रा का शुभारंभ मेयर उमेश गौतम ने विधि विधान से पूजन और आरती करके किया। इसमें शामिल झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। मटकी फोड़ प्रतियोगिता हुई। हवा में बिखरते अबीर, गुलाल और आतिशबाजी का नजारा बरबस ही मन मोह रहा था। समिति ने 51 छोटी प्रतिमा समेत एक मुख्य बड़ी प्रतिमा का विसर्जन किया। 

बाइट:-

Vo2:-मराठा बुलियन एसोसिएशन की शोभायात्रा की शुरुआत घी मंडी से हुई। किला फाटक होते हुए विसर्जन यात्रा रामगंगा पहुंची। महाराष्ट्र से आए बैंडबाजे की धुन पर श्रद्धालु नाचते रहे। यात्रा में करीब 50 से ज्यादा स्थानों पर मटकी फोड़ प्रतियोगिता हुई। गणेश की विशाल प्रतिमाओं के साथ घरों से विसर्जन के लिए रामगंगा जाती हुई छोटी प्रतिमाएं आकर्षण का केंद्र रहीं।पारंपरिक मार्गों से शोभायात्रा निकालकर रामगंगा में गणेश प्रतिमा का विसर्जन किया। जगह-जगह पुष्पवर्षा से विसर्जन यात्रा का स्वागत किया गया।

बाइट:-

Conclusion:वेद व्यास ने महाभारत कथा गणेश जी को लगातार दस दिन तक सुनाई थी। जिसे श्री गणेश जी ने अक्षरश: लिखा था। दस दिन बाद जब वेद व्यास ने आंखें खोली तो पाया कि अथक मेहनत से गणेश का तापमान बढ़ गया है। तुरंत वेद व्यास ने उन्हें सरोवर में नहलाकर शीतल किया था। दूसरा मत है कि गणपति जी के शरीर का तापमान न बढ़े इसलिए वेद व्यास ने उनके शरीर पर सुगंधित सौंधी माटी का लेप किया। लेप सूखने से गणेश जी का शरीर अकड़ गया, माटी झरने लगी। तब उन्हें शीतल सरोवर में ले जाकर पानी में उतारा। इस बीच श्री गणेश को मनपसंद आहार अर्पित किए गए तभी से प्रतीकात्मक रूप से श्री गणेश प्रतिमा स्थापना और विसर्जन किया जाता है।

रंजीत शर्मा

9546666643

ईटीवी भारत बरेली

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.