ETV Bharat / state

बहराइच: महिला काव्य मंच ने ऑनलाइन काव्य गोष्ठी का किया आयोजन

यूपी के बहराइच में महिला काव्य मंच इकाई द्वारा ऑनलाइन काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया. ऑनलाइन महिला काव्य गोष्ठी में विभिन्न प्रांतों की महिला कवियों ने हिस्सा लिया. आयोजन में सावन में कजरी गीतों के साथ भगवान शिव की महिमा का भी बखान किया गया.

author img

By

Published : Jul 17, 2020, 1:41 AM IST

etv bharat
महिला काव्य मंच ने ऑनलाइन काव्य गोष्ठी का किया आयोजन

बहराइच: जिले में महिला काव्य मंच इकाई द्वारा ऑनलाइन काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया. ऑनलाइन काव्यगोष्ठी महिला काव्य मंच बहराइच इकाई की अध्यक्षा रुचि मटरेजा की अध्यक्षता में मां शारदे की वाणी वंदना से प्रारम्भ हुई. आयोजन में सावन में कजरी गीतों के साथ भगवान शिव की महिमा का भी बखान किया गया. इस कार्यक्रम में विभिन्न प्रांतों की महिला कवियों ने हिस्सा लिया.

इस आयोजन की मुख्य अतिथि महिला काव्य मंच प्रयागराज इकाई की अध्यक्ष रचना सक्सेना रही. जिन्होंने अपने उद्बोधन में बताया कि वह इस मंच पर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होकर बहुत खुशी महसूस कर रही है. इस अवसर पर शहर की कई नामचीन कवयित्रियों ने अपनी सुंदर रचनाओं को सुना कर मंच को रंगीन बना दिया.

इस काव्यगोष्ठी में विद्धवासिनी त्रिपाठी, रचना सक्सेना, अर्पिता मिश्रा, आंचल बंका, रुचि मटरेजा आदि लोगों ने भाग लिया. प्रभावशाली संचालन करते हुऐ रुचि मटरेजा ने अंत में आभार ज्ञापन करते हुऐ काव्य गोष्ठी का समापन किया.

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.