ETV Bharat / state

आजमगढ़: लड़कियों को दिया जन्म तो ससुरालवालों ने घर से निकाला

उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ में तीन लड़कियां होने पर महिला को ससुराल से बाहर निकालने का मामला सामने आया है. महिला ने ससुराल वालों पर आरोप लगाया है कि तीन लड़कियां होने के बाद उसकी नसबंदी करा दी गईं और उसे घर से बाहर निकाल दिया.

author img

By

Published : Jul 27, 2019, 7:07 AM IST

ससुरालवालों ने महिला को घर से निकाला

आजमगढ़ः महिला ने अपने ससुराल पक्ष के लोगों पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि तीन लड़कियां पैदा होने के बाद ससुरालवालों ने नसबंदी करवा दी. पीड़िता ने इसकी शिकायत जिलाधिकारी से की जिसके बाद कंधरापुर थाने को मुकदमा दर्ज किया गया. मुकदमा दर्ज होने के बाद भी कार्रवाई न होने पर महिला ने एसपी सिटी से न्याय की गुहार लगाई है.

ससुरालवालों ने महिला को घर से निकाला.
क्या है पूरा मामला-
  • कंधरापुर थाना के मधुबन निवासी पूजा ने अपने पति, सास,ससुर और देवर पर गंभीर आरोप लगाया.
  • पीड़िता ने कहा कि उसे दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाता था.
  • पीड़िता ने बताया कि 3 लड़कियां पैदा होने के बाद पति ने उसकी नसबंदी करवा दी.
  • जब उसने इसका विरोध किया तो उसे मारपीट कर घर से बाहर कर दिया.
  • पीड़िता ने इसकी शिकायत जिलाधिकारी से की, जिसके बाद कंधरापुर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया.
  • लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई न होने से पीड़िता ने एसपी सिटी से न्याय की गुहार लगाई है.

तीन लड़कियां पैदा होने के बाद पति ने नसबंदी करवा दी. विरोध करने पर मारपीट कर घर से निकाल दिया.
-पूजा, पीड़िता

Intro:एंकर - आज़मगढ़ में एक महिला ने अपने ससुराल पक्ष के लोगो पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि 3 लड़कियां पैदा होने के बाद उसकी नसबंदी करवा दी गयी वही मुकदमा दर्ज होने के बाद भी कार्यवाही ना होने के बाद महिला ने एसपी सिटी से न्याय की गुहार लगाई।

Body:वीवो1- कंधरापुर थाना के मधुबन निवासी पूजा ने अपने पति, सास,ससुर और देवर पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उसे दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाता था वही मांग पूरी न होने पर उसके साथ मारपीट की जाती थी। पीड़ित ने बताया कि जब उसे 3 लडकिया पैदा हो गयी तो उसके पति ने उसका करवाते हुए उसकी नसबंदी करवा दी वही जब उसने इसका विरोध किया तो उसे घर से मार पीट कर निकाल दिया गया।

वीवो- पीड़ित महिला के पिता रामप्रवेश ने बताया कि जब उसने इसकी शिकायत जिलाधिकारी से की तो उन्होंने उचित कार्यवाही का अस्वासन देते हुए कंधरापुर थाने को मुकदमा दर्ज करने को कहा जिसके बाद आरोपियों के खिलाफ 323,504,506,313 में मुकदमा दर्ज हो गया। लेकिन कोई कार्यवाही नही की गई।

महिला ने पुलिस पर आरोप लगाते हुए कहा कि इतना सब होने के बाद भी आरोपियों के खिलाफ कोई कार्यवाही नही की गई। इसके बाद आज इसने एसपी सिटी से न्याय की गुहार लगाई।

Conclusion:वही इस मामले पर एसपी सिटी ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही हो रही है पीड़ित को कोर्ट मर जाना चाहिए। लेकिन जब बाइट की मांग की गई तो उन्होंने मना कर दिया।

प्रत्युष सिंह
7571094826
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.