ETV Bharat / state

आजमगढ़: CAA के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे लोगों पर हुई कार्रवाई, महिला सहित 19 गिरफ्तार

author img

By

Published : Feb 5, 2020, 4:04 PM IST

Updated : Feb 5, 2020, 4:21 PM IST

उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ में CAA को लेकर मुस्लिम महिलाएं देर रात तक विरोध प्रदर्शन कर रही थीं. पुलिस ने इस मामले में 19 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है.

त्रिवेणी सिंह पुलिस अधीक्षक
त्रिवेणी सिंह पुलिस अधीक्षक

आजमगढ़: जनपद के बिलरियागंज के मौलाना मोहम्मद जौहर पार्क में बड़ी संख्या में महिलाओं ने CAA के विरोध में प्रदर्शन किया. महिलाओं को उकसाने वाले 19 लोगों को चिह्नित कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है और कई अज्ञात के खिलाफ मुकदमा भी पंजीकृत कर लिया गया है.

CAA के प्रदर्शन मामले में 19 लोगों की गिरफ्तारी.

महिलाओं ने किया प्रदर्शन

पुलिस अधीक्षक त्रिवेणी सिंह का कहना है कि महिलाएं लगातार देर रात तक प्रदर्शन कर रही थी. एलआईयू की रिपोर्ट के आधार पर 19 लोगों को चिन्हित किया गया है और कुछ लोग इन महिलाओं के आगे आ रहे थे. पुलिस अधीक्षक का कहना है कि जो लोग इन महिलाओं को आगे कर रहे थे उन्हें चिन्हित कर लिया गया है.

इस घटना में 18 पुरुष व एक महिला सहित 19 लोगों को अभी तक गिरफ्तार कर लिया गया है. इसके साथ ही बड़ी संख्या में लोगों के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत किया गया है. जो भी लोग इस मामले में दोषी पाए जाएंगे उनके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

इसे भी पढ़ें:- आजमगढ़: CAA और NRC के विरोध में सड़क पर उतरी महिलाएं, बोलीं- सरकार पर नहीं है भरोसा

Intro:anchor: आजमगढ़ जनपद के बिलरियागंज के मौलाना मोहम्मद जौहर पार्क में बड़ी संख्या में महिलाओं द्वारा केंद्र सरकार द्वारा लाए गए कानून नागरिकता संशोधन के विरोध में प्रदर्शन के मामले में इन महिलाओं को उकसाने वाले 19 लोगों को चिन्हित कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। और कई अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा भी पंजीकृत कर लिया गया है।

Body:वीओ:1 मीडिया से बातचीत करते हुए आजमगढ़ के पुलिस अधीक्षक त्रिवेणी सिंह का कहना है कि जिस तरह से महिलाएं लगातार देर रात्रि तक प्रदर्शन कर रही थी। अलाइव की रिपोर्ट के आधार पर 19 लोगों को चिन्हित किया गया और इन महिलाओं को कुछ लोग आगे कर कर मामले को हवा दे रहे थे। पुलिस अधीक्षक का कहना है कि जो लोग इन महिलाओं को आगे कर रहे थे उन्हें चिन्हित कर लिया गया है और 18 पुरुष व एक महिला सहित 19 लोगों को अभी तक गिरफ्तार कर लिया गया है और लोगों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं इसके साथ ही बड़ी संख्या में लोगों के विरुद्ध अज्ञात लोगों के खिलाफ पंजीकृत किया गया है और जिनकी पुलिस सरगर्मी से तलाश कर रही है जो भी लोग इस मामले में दोषी पाए जाएंगे उनके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Conclusion:बाइट: त्रिवेणी सिंह पुलिस अधीक्षक आजमगढ़
अजय कुमार मिश्र आजमगढ़ 9453766900

बताते चलें कि आजमगढ़ जनपद के बिलरियागंज स्थित मौलाना मोहम्मद जौहर पार्क में कल दोपहर से ही बड़ी संख्या में महिलाओं ने केंद्र सरकार के नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में प्रदर्शन शुरू किया सबसे खास बात यह रही कि महिलाओं को कुछ लोग अपनी राजनीतिक रोटी सेकने के लिए आगे कर रहे थे और जब महिलाएं वापस अपने घरों को लौट रही थी तो रास्ते से उन्हें पुनः वापस कर रहे थे जिससे शहर का अमन-चैन बिगाड़ा जा सके।
Last Updated : Feb 5, 2020, 4:21 PM IST
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.