ETV Bharat / state

आजमगढ़: सरकार पर भड़का होम गार्डों का गुस्सा, कहा- जीवन भर याद रहेगा आपका तोहफा

आजगढ़ जिले में प्रदेश सरकार द्वारा 41,519 होमगार्ड जवानों को ड्यूटी से हटाए जाने के विरोध में रविवार को जनपद के होमगार्डों ने पद यात्रा निकालकर प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया. होमगार्ड प्रदेश के कई जनपदों में लगातार धरना प्रदर्शन भी कर रहे हैं.

author img

By

Published : Oct 20, 2019, 9:02 PM IST

प्रदेश सरकार पर भड़का होम गार्डों का गुस्सा कहा जीवन भर याद रहेगा प्रदेश सरकार का तोहफा

आजमगढ़: सरकार द्वारा प्रदेश भर में 41,519 होमगार्ड जवानों को ड्यूटी से हटाए जाने के विरोध में रविवार को जनपद के होमगार्डों ने पद यात्रा निकालकर प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया. उनका कहना है प्रदेश सरकार ने होमगार्डों को जो तोहफा दिया है वह जीवन पर्यंत याद रहेगा. प्रदेश सरकार ने प्रदेश भर में कार्यरत होमगार्ड जवानों को ड्यूटी से हटा दिया है, जिससे होमगार्ड जवान प्रदेश सरकार की इस कार्यप्रणाली से काफी दुखी हैं और प्रदेश के कई जनपदों में लगातार धरना प्रदर्शन भी कर रहे हैं.

सरकार पर भड़का होम गार्डों का गुस्सा.
होमगार्डों ने सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन
ईटीवी भारत से बातचीत करते हुए उत्तर प्रदेश होमगार्ड कर्मचारी राजेश शुक्ला का कहना है कि, एक तरफ उत्तर प्रदेश की सरकार सबका साथ सबका विकास की बात करती है, लेकिन कार्य उसके विपरीत कर रही है. होमगार्ड जवान का कहना है कि प्रदेश सरकार ने होमगार्ड के जवानों को जो तोहफा दिया है. यह जवानों को जीवन पर्यंत याद रहेगा.
प्रदेश सरकार की कार्यप्रणाली से दुखी होमगार्ड
जवान का कहना है कि प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अयोध्या में जहां इस बार ऐतिहासिक दीपावली का त्योहार मनाने जा रहे हैं और लगभग सवा लाख दीपक भी जलाएंगे. वहीं सरकार के एक फैसले से होम गार्डों के घरों का दीपक बुझ गया है. 31000 परिवार सड़क पर आ गए हैं. जो भुखमरी के शिकार हैं और निश्चित रूप से होमगार्डों की आह प्रदेश सरकार को भी लगेगी और इसका खामियाजा प्रदेश सरकार को भुगतना पड़ेगा.
होमगार्ड जवानों के लिए यह काली दीपावली होगी
होमगार्ड जवान लाल बहादुर पाठक का कहना है कि 1 नवंबर के बाद राजधानी लखनऊ में धरना प्रदर्शन किया जाएगा. उनका कहना है कि इसकी जिम्मेदारी प्रदेश सरकार की होगी. जहां एक तरफ प्रदेश सरकार अन्य विभागों को दीपावली पर बोनस दे रही है. वहीं होमगार्ड के जवानों को जिस तरह से ड्यूटी से हटाया जा रहा है. निश्चित रूप से होमगार्ड के जवानों के लिए यह काली दीपावली होगी.

Intro:anchor: आजमगढ़। प्रदेश सरकार द्वारा 41519 होमगार्ड जवानों को ड्यूटी से हटाए जाने के विरोध में आज आजमगढ़ जनपद के होमगार्ड जवानों ने पद यात्रा निकालकर प्रदेश सरकार के विरोध में जमकर प्रदर्शन किया।

Body:वीओ:1 ईटीवी भारत से बातचीत करते हुए उत्तर प्रदेश होमगार्ड कर्मचारी राजेश शुक्ला का कहना है कि जहां एक तरफ उत्तर प्रदेश की सरकार सबका साथ सबका विकास की बात करती है पर कार्य उसके विपरीत कर रही हैं। होमगार्ड जवान का कहना है कि प्रदेश सरकार ने होमगार्ड के जवानों को जो तोहफा ड्यूटी से हटा कर दिया है यह होमगार्ड के जवानों को जीवन पर्यंत याद रहेगा। जवान का कहना है कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अयोध्या में जहां इस बार भी ऐतिहासिक दीपावली का त्यौहार मनाने जा रहे हैं और लगभग सवा लाख दीपक भी जलाएंगे लेकिन निश्चित रूप से सरकार के इस फैसले से होम गार्डों के घरों का दीपक बुझ गया है और 31000 परिवार सड़क पर आ गए हैं जो भुखमरी के शिकार हैं और निश्चित रूप से होमगार्डों की यहां प्रदेश सरकार को भी लगेगी और इसका खामियाजा प्रदेश सरकार को भुगतना पड़ेगा। होमगार्ड जवान लाल बहादुर पाठक का कहना है कि 1 नवंबर के बाद राजधानी लखनऊ में धरना प्रदर्शन किया जाएगा जिसकी जिम्मेदारी प्रदेश सरकार की होगी जवान का कहना है कि जहां एक तरफ प्रदेश सरकार अन्य विभागों को दीपावली पर बोनस दे रही है वहीं होमगार्ड के जवानों को जिस तरह से ड्यूटी से हटाया जा रहा है निश्चित रूप से होमगार्ड के जवानों के लिए यह काली दीपावली होगी।

Conclusion:बाइट: राजेश शुक्ला, लाल बहादुर पाठक होमगार्ड जवान
अजय कुमार मिश्र आजमगढ़ 9453766900

बताते चलें कि प्रदेश सरकार ने प्रदेश में कार्यरत होमगार्ड जवानों को ड्यूटी से हटा दिया है जिससे का होमगार्ड जवान प्रदेश सरकार की इस कार्यप्रणाली से काफी दुखी हैं और प्रदेश के कई जनपदों में लगातार धरना प्रदर्शन भी कर रहे हैं।होमगार्ड के जवानों का कहना है कि निश्चित रूप से हम लोग अपनी मांगे मनवाने के लिए प्रदर्शन भी करेंगे और इसकी जिम्मेदारी सरकार की होगी।
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.