ETV Bharat / state

आजमगढ़: नए को जिला अध्यक्ष बनाने से पुराने रूठे, बढ़ रही गुटबाजी

उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ में गुरुवार को नए भाजपा जिला अध्यक्ष मीडिया से मुखातिब हुए. इस दौरान भाजपा के कई बड़े नेता और पूर्व जिलाध्यक्ष कार्यक्रम से नदारद रहे.

author img

By

Published : Dec 12, 2019, 7:25 PM IST

etv bharat
भाजपा जिला अध्यक्ष ध्रुव कुमार सिंह गुटबाजी से कर रहे इंकार

आजमगढ़: भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश के कई जनपदों के जिला अध्यक्षों में फेरबदल किया है. इसी क्रम में आजमगढ़ जनपद में भी ध्रुव कुमार सिंह को नया जिला अध्यक्ष बनाया गया है. लेकिन यहां जबरदस्त गुटबाजी है. इसका नजारा गुरुवार को देखने को मिला. ध्रुव कुमार सिंह ने भाजपा जिला अध्यक्ष की कमान संभालने के बाद पहली बार प्रेस से मुलाकात कार्यक्रम किया. इसमें ही पूर्व जिला अध्यक्ष समेत जिले के कई नेताओं ने कार्यक्रम में नहीं पहुंचे. हालांकि भाजपा जिला अध्यक्ष ध्रुव कुमार सिंह गुटबाजी को दबाने का प्रयास करते रहे.

ध्रुव कुमार सिंह ने ये कहा

  • ध्रुव कुमार सिंह का कहना है कि जिस तरह से भाजपा के शीर्ष नेतृत्व ने हम जैसे छोटे सामान्य कार्यकर्ता को जिलाध्यक्ष का कार्यभार दिया है. निश्चित रूप से बीजेपी में ही यह सब संभव है.
  • केंद्र और प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही है महत्वाकांक्षी योजनाओं को जनता के बीच ले जाने और इसका लाभ गांव के गरीब और वंचितों के बीच पहुंचाने का काम किया जाएगा.
  • भाजपा के इस कार्यक्रम में पूर्व जिला अध्यक्ष जयनाथ सिंह मौजूद नहीं रहे.
  • जयनाथ सिंह की गैर मौजूदगी के सवाल पर जिला अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा में कोई भी गुटबाजी नहीं है. सभी लोग एक साथ हैं.
  • भाजपा सबका साथ-सबका विकास में विश्वास करती है. आज जो वर्तमान हैं वह कल पूर्व हो जाएगा.
  • जिला अध्यक्ष ध्रुव कुमार सिंह ने सफाई देते हुए कहा कि जयनाथ सिंह लखनऊ गए हैं. इसी कारण इस कार्यक्रम में शामिल नहीं हो पाए.

आजमगढ़ में भाजपा के जिलाध्यक्ष जयनाथ सिंह थे. 2 माह पूर्व ही भाजपा नेतृत्व ने संगठन में फेरबदल करते हुए जयनाथ सिंह के स्थान पर ध्रुव कुमार सिंह को भाजपा का जिला अध्यक्ष बना दिया है. इसके बाद से लगातार भाजपा के कार्यक्रमों से पूर्व जिला अध्यक्ष जयनाथ सिंह दूरी बनाए हुए हैं.

Intro:anchor:आजमगढ़। भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश के कई जनपदों के जिला अध्यक्षों में फेरबदल किया है।इस क्रम में आजमगढ़ जनपद में भी ध्रुव कुमार सिंह को नया जिला अध्यक्ष बनाया गया है। जिला स्तर पर पार्टी में किस कदर गुटबाजी हावी है इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि जिला अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार मीडिया से मुखातिब कुमार सिंह के कार्यक्रम से भाजपा के कई बड़े नेता व पूर्व जिलाध्यक्ष नदारद रहे।

Body:वीओ:1 मीडिया से बातचीत करते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष ध्रुव कुमार सिंह का कहना है कि जिस तरह से भाजपा के शीर्ष नेतृत्व ने हम जैसे छोटे सामान्य कार्यकर्ता को जिलाध्यक्ष का कार्यभार दिया है निश्चित रूप से भारतीय जनता पार्टी में ही यह सब संभव है। उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही है महत्वाकांक्षी योजनाओं को जनता के बीच ले जाने और इसका लाभ गांव गरीब के वंचितों के बीच पहुंचाने का काम किया जाएगा। भाजपा के इस कार्यक्रम में निर्वतमान जिला अध्यक्ष जय नाथ सिंह के उपस्थित न होने के सवाल पर जिला अध्यक्ष कुमार सिंह का कहना है कि भाजपा में कोई भी गुटबाजी नहीं है सभी लोग एक साथ हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा सबका साथ सबका विकास में विश्वास करती है और आज जो वर्तमान हैं वह कल पूर्व हो जाएंगे। जिला अध्यक्ष शिव कुमार सिंह ने सफाई देते हुए कहा कि जय नाथ सिंह लखनऊ गए हैं इसी कारण इस कार्यक्रम में शामिल नहीं हो पाए।

Conclusion:बाइट: ध्रुव कुमार सिंह भाजपा जिला अध्यक्ष आजमगढ़
अजय कुमार मिश्रा आजमगढ़ 9453766900

बताते चलें कि अभी तक आजमगढ़ का भाजपा के जिलाध्यक्ष जय नाथ सिंह थे अभी 2 माह पूर्व ही भाजपा नेतृत्व ने संगठन में फेरबदल करते हुए जय नाथ सिंह के स्थान पर आजमगढ़ जनपद में ध्रुव कुमार सिंह को भाजपा का जिला अध्यक्ष बना दिया गया जिसके बाद से लगातार भाजपा के कार्यक्रमों से पूर्व जिला अध्यक्ष जय नाथ सिंह दूर-दूर तक नजर नहीं आ रहे हैं।
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.