ETV Bharat / state

हमारे यहां बूथ अध्यक्ष भी हो सकता है प्रदेश अध्यक्ष: स्‍वतंत्र देव सिंह

मिशन 2022 को लेकर भाजपा दमखम के साथ चुनावी मैदान में उतर चुकी है. इसी को लेकर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह शुक्रवार की सुबह आगरा पहुंचे और विजय नगर कॉलोनी में बूथ संपर्क अभियान में शामिल हुए.

author img

By

Published : Oct 1, 2021, 1:20 PM IST

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह

आगरा: यूपी में मिशन 2022 को लेकर भाजपा दमखम के साथ चुनावी मैदान में उतर चुकी है. भाजपा का फोकस बृज क्षेत्र की 65 विघानसभा सीट पर है. इसलिए यहां पर टीम को मजबूत किया जा रहा है. शुक्रवार को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने विजय नगर कॉलोनी में बूथ संपर्क अभियान में शामिल हुए. उन्होंने मीडिया से रूबरू होते हुए कहा कि विपक्ष की कोई पार्टी नहीं है, सब वंशवाद को बढ़ावा दे रहे हैं.उन्होंने कहा कि भाजपा वंशवाद की पार्टी नहीं है, हमारे यहां बूथ अध्यक्ष भी कल का प्रदेश अध्यक्ष हो सकता है.

बता दें कि, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह शुक्रवार सुबह विजय नगर कॉलोनी में बूथ संपर्क अभियान में शामिल हुए. जहां पर प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि, पीएम मोदी और सीएम योगी से लेकर भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता गरीबों के कल्याण के लिए कार्य कर रहा है. भाजपा में कार्यकर्ताओं के निर्माण के लिए समय-समय पर बैठकें आयोजित करती रहती हैं. भाजपा का दो अक्टूबर तक घर-घर संपर्क करने का अभियान जारी है. जिसमें बूथ स्तर के कार्यकर्ता अपने क्षेत्र में घर-घर संपर्क कर केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं लोगों को गिना रहे हैं. केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियां जन-जन तक पहुंचाई जा रही हैं. आमजन से सुझाव और समस्याएं जानी जा रही हैं.

आगरा पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने विजय अपार्टमेंट के लोगों से मुलाकात की. उन्हें सरकार की योजनाएं बताईं. उन्होंने उनके साथ संवाद भी किया. उन्होंने कहा कि, सरकार वंचित वर्ग के लिए विभिन्न योजनाएं चला रही है. पिछली सरकारों में अनुसूचित वर्ग के लिए चलाई गई येाजनाएं धरातल पर नहीं आती थीं, लेकिन अब कोई बाधा नहीं है. हम समाज के बीच जाकर उनके साथ चारपाई पर बैठ कर समय बिता रहे हैं. इस अवसर पर विधायक पुरुषोत्‍तम खंडेलवाल, राजीव गुप्‍ता 'बीजना' समेत अन्य लोग मौजूद रहे.

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.