ETV Bharat / city

रोड शो के दौरान आखिर कैसे प्रियंका की गोद में पहुंची नन्ही बच्ची

प्रियंका गांधी के रोड शो के दौरान एक ऐसा नजारा देखने को मिला, जिसने कार्यकर्ताओं के जोश को कई गुना बढ़ा दिया. यह नजारा था जब प्रियंका ने भीड़ के बीच एक बच्ची को देखा तो उन्होंने अपने समर्थकों को इशारा किया. देखते ही देखते लोगों ने बच्ची को हाथों-हाथ लेकर प्रियंका की गोद तक पहुंचा दिया.

author img

By

Published : Feb 11, 2019, 9:06 PM IST

प्रियंका गांधी

लखनऊ: प्रियंका गांधी का रोड शो जब हजरतगंज चौराहे पर पहुंचा तो राहुल गांधी ने प्रियंका गांधी को एक नन्हीं सी बच्ची की ओर इशारा किया. इसके बाद प्रियंका ने इशारा किया कि लड़की को उनकी तरफ भेज दिया जाए. भीड़ में ही उस बच्ची को लोगों ने हाथों हाथ लेकर प्रियंका तक पहुंचा दिया. इसके बाद प्रियंका ने बच्ची को गोद में लेकर प्यार दुलार किया. इस दौरान प्रियंका के समर्थक इतना उत्साहित हो गए कि हर ओर प्रियंका गांधी के नारें गूंज उठे.

प्रियंका गांधी के रोड शो का वीडियो.
undefined

लखनऊ के जीपीओ के सामने से जब उनका जुलूस राजभवन की तरफ बढ़ा. उस वक्त एक कार्यकर्ता कार पर खड़े होकर झंडा लहरा रहा था. जब उनका जुलूस वाहन उसके सामने पहुंचा तो वह कार्यकर्ता कूदकर आगे आ गया और प्रियंका को दीदी-दीदी कहकर पुकारने लगा. इसके बाद प्रियंका गांधी ने उसका झंडा हाथ में ले लिया और अपने वाहन में लगा लिया. प्रियंका गांधी ने अपने जुलूस के दौरान कभी माला उठाकर कार्यकर्ताओं के बीच में फेंका तो कभी कार्यकर्ताओं पर फूल फेंके. रोड शो के दौरान प्रियंका गांधी की चेहरे पर मुस्कान लगातर बनी रही.

प्रतिमाओं का किया माल्यार्पण
हजरतगंज चौराहे पर उन्होंने गांधी प्रतिमा, सरदार वल्लभ भाई पटेल और बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया. उनके साथ इस दौरान कार्यकर्ताओं का एक हुजूम था. उन्हें एक उम्मीद लग रही थी कि अब शायद उनकी पार्टी देश की सत्ता पर एक बार फिर से काबिज हो जाएगी. प्रियंका गांधी को लेकर कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला. कांग्रेस कार्यकर्ता लगातार चौकीदार चोर है, प्रियंका गांधी आंधी हैं, आ गई है प्रियंका जला देंगी मोदी जी लंका जैसे उत्साहवर्धक और जोशीले नारे लगाते रहें.

Intro:लखनऊ। प्रियंका गांधी रोड शो के दौरान जब हजरतगंज चौराहे पर पहुंचे तो राहुल गांधी ने प्रियंका गांधी को एक नन्ही सी लड़की को ओर इशारा करके दिखाया। वह शायद यही कह रहे थे कि देखे प्रियंका वो नन्ही सी लड़की आपकी तरफ देख रही है। इसके बाद प्रियंका गांधी ने उधर इशारा किया कि लड़की को उनकी गोद की तरफ भेज दिया जाए। भीड़ में ही उस लड़की को लोगों ने हाथों हाथ, ऊपर ही ऊपर प्रियंका तक पहुंचा दिया और प्रियंका ने उसे गोद में लेकर प्यार दुलार करके फिर वापस छोड़ दिया। फिर क्या पूछना था। समर्थकों ने प्रियंका गांधी के नाम के नारे लगाने लगे। पूरा चौराहा प्रियंका गांधी जिंदाबाद, प्रियंका गांधी आंधी है जैसे नारों की गूंज से उठा।

Body:प्रियंका गांधी ने अपने जुलूस के दौरान कई बार इस प्रकार की चीजें की। जीपीओ के सामने जब उनका जुलूस आगे राजभवन की तरफ बढ़ रहा था। उस वक्त एक कार्यकर्ता झंडा लेकर एक कार पर खड़े होकर तेजी से लहरा रहा था। जब उनका जुलूस वाहन सामने पहुंचा तो वह कार्यकर्ता कूदकर आगे आ गया और प्रियंका की ओर दीदी दीदी कहकर पुकारने लगा। इसके बाद प्रियंका गांधी ने उसका झंडा हाथ में ले लिया और उसी वाहन में लगा लिया।

प्रियंका गांधी ने अपने जुलूस के दौरान कभी माला उठाकर कार्यकर्ताओं के बीच में फेका। तो कभी फूल उठाकर लोगों तक फेका। कई बार लपक कर कार्यकर्ताओं के हाथ पकड़ीं और हाथ हिलाकर बराबर लोगों का अभिवादन करती रही। प्रियंका गांधी की चेहरे पर मुस्कान बराबर बनी रही।

हजरतगंज चौराहे पर उन्होंने गांधी प्रतिमा, सरदार वल्लभ भाई पटेल और बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। उनके साथ इस दौरान कार्यकर्ताओं का एक हुजूम था। उनमें उत्साह था। कार्यकर्ताओं में जोश था। उन्हें एक उम्मीद लग रही थी कि अब शायद उनकी पार्टी देश की सत्ता पर एक बार फिर से काबिज हो जाएगी। प्रियंका गांधी को लेकर उन में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला।

कांग्रेस कार्यकर्ता इस दौरान लगातार चौकीदार चोर है, प्रियंका गांधी आंधी हैं, आ गई है प्रियंका जला देंगी मोदी जी लंका। जैसे उत्साहवर्धक और जोशीले नारे लगाते रहे। रहे इन नारों में कांग्रेस के कार्यकर्ता अपने नारों के माध्यम से भी विपक्ष की सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी पर हमलावर देखें।

Conclusion:रिपोर्ट-दिलीप शुक्ला, 9450663213
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.