ETV Bharat / city

द्रौपदी मुर्मू का राष्ट्रपति चुना जाना महिला सशक्तिकरण की दिशा में मील का पत्थर : अनुप्रिया पटेल - द्रौपदी मुर्मू का राष्ट्रपति चुना जाना महिला सशक्तिकरण की दिशा में मील का पत्थर

केंद्र में मोदी सरकार में मंत्री व अपना दल (एस) की अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल ने बधाई देते हुए कहा कि मुर्मू के निर्वाचन से प्रत्येक भारतीय गौरवान्वित है. ये दिन ऐतिहासिक है, जो स्वर्णिम अक्षरों में अंकित हो चुका है.

अनुप्रिया पटेल
अनुप्रिया पटेल
author img

By

Published : Jul 21, 2022, 11:28 PM IST

लखनऊ : एनडीए प्रत्याशी द्रोपदी मुर्मू की जीत पर सभी राजनीतिक दल के प्रमुख देश की आगामी राष्ट्रपति को बधाई दे रहे हैं. केंद्र में मोदी सरकार में मंत्री व अपना दल (एस) की अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल ने बधाई देते हुए कहा कि मुर्मू के निर्वाचन से प्रत्येक भारतीय गौरवान्वित है. ये दिन ऐतिहासिक है, जो स्वर्णिम अक्षरों में अंकित हो चुका है.

अनुप्रिया पटेल ने कहा कि राष्ट्रपति जैसे गरिमामयी और देश के सर्वोच्च पद पर द्रोपदी मुर्मू का चुना जाना महिला सशक्तिकरण व लोकतंत्र को और सशक्त करने की दिशा में एक मील का पत्थर है. वन संपदा के रक्षार्थ समर्पित आदिवासी समाज की बेटी को देश के शीर्षस्थ पद पर आसीन होना समस्त भारतवासियों के लिए गौरव का क्षण है.

ये भी पढ़ें : द्रौपदी मुर्मू के राष्ट्रपति चुनाव जीतने पर मनाया जा रहा जश्न, सीएम योगी सहित इन नेताओं ने दी बधाई

वहीं योगी सरकार में मंत्री व अपना दल (एस) के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष आशीष पटेल ने कहा कि द्रौपदी मुर्मू के नेतृत्व में देश सफलता की बुलंदियों पर पहुंचेगा. पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार पाल ने द्रौपदी मुर्मू को बधाई देते हुए कहा कि समाज की अंतिम पंक्ति से आने वाली आदिवासी समाज की बेटी को देश का प्रथम नागरिक बनाये जाने पर देशवासी गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं.

ऐसी ही जरूरी और विश्वसनीय खबरों के लिए डाउनलोड करें ईटीवी भारत ऐप

ABOUT THE AUTHOR

author-img

...view details

ETV Bharat Logo

Copyright © 2025 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.