ETV Bharat / city

तिरंगा उतारने के लिए नुक्कड़ नाटक से फैलाई जा रही जाकरूकता

author img

By

Published : Aug 17, 2022, 5:05 PM IST

आगरा नगर निगम द्वारा घरों से तिरंगा उतारने के लिए जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है. जिसके तहत लोग तिरंगे को नगर निगम के वार्ड कार्यालय या जोनल कार्यालय पर जमा कर सकते हैं.

etv bharat
झंडा फट गया तो आगरा नगर निगम वार्ड कार्यालय या जोनल कार्यालय पर जमा करें

आगराः देश में आजादी का अमृत महोत्सव में हर घर तिरंगा अभियान में लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लेकर अपने घरों पर तिरंगा फहराया. अब तिरंगा उतारने के लिए आगरा नगर निगम दो दिन से फ्लैग कोड के प्रति लोगों को जागरूक कर रही है. इसके लिए शहर में शहीद स्मारक, कॉसमॉस मॉल (संजय प्लेस), भगवान टॉकीज स्थित एसआरके मॉल, आगरा कैंट स्टेशन समेत अन्य स्थानों पर नुक्कड़ नाटक किए जा रहे हैं.

केंद्र और राज्य सरकार के ओर से चलाए गए हर घर तिरंगा अभियान के तहत ताजनगरी में सात लाख से ज्यादा घरों पर तिरंगा फहराया गया. इसे लेकर लोगों ने खूब बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया था. पूरे शहर को तिरंगा मय कर दिया गया था. जिसमें शहर में जिला प्रशासन, पुलिस कार्यालय और तमाम सामाजिक संगठनों द्वारा तिरंगा यात्रा भी निकाली गई थी. अब जनता तिरंगा का सम्मान कर उसे घर की छत से ससम्मान उतार कर संरक्षित कर रख दें.

आगरा नगर निगम के अपर नगर आयुक्त सुरेंद्र प्रसाद यादव ने बताया कि शहर में तिरंगा के ससम्मान ग्रहण का अभियान चलाया जा रहा है. शहर की जनता से अपील है कि वे घरों और प्रतिष्ठानों पर फहराए गए तिरंगा को सम्मानजनक तरीके से उतारकर अपने घर में संरक्षित करके रखें. यदि कहीं पर तिरंगा क्षतिग्रस्त हो गया है या फट गया है तो नगर निगम के वार्ड कार्यालय या जोनल कार्यालय पर उस तिरंगा को जमा करा दें.

यह भी पढ़ें-आजम खान के खिलाफ रामपुर कोतवाली में FIR दर्ज
अपर नगर आयुक्त ने बताया कि शहर में नगर निगम के सेनेटरी इंस्पेक्टर और सुपरवाइजरों को भी निर्देश दिए गया है कि कहीं पर भी कोई फटा तिरंगा मिले, तो उसे ससम्मान एकत्रित कर लिया जाए. इसके लिए विद्युत विभाग की टीम भी एक अभियान चलाएगी.

ऐसी ही जरूरी और विश्वसनीय खबरों के लिए डाउनलोड करें ईटीवी भारत ऐप

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.