ETV Bharat / briefs

MLC चुनाव : शिक्षक सीट पर 16 और स्नातक सीट पर 21 प्रत्याशियों में मुकाबला

author img

By

Published : Nov 18, 2020, 11:33 AM IST

आगरा खंड स्नातक एवं शिक्षक विधान परिषद सदस्य चुनाव (एमएलसी) में मंगलवार को चार प्रत्याशियों ने नाम वापस लिए हैं. इनमें तीन प्रत्याशी स्नातक सीट से और एक प्रत्याशी ने शिक्षक सीट से नाम वापस लिया है. बता दें, एक दिसंबर को एमएलसी की दोनों ही सीट पर मतदान होना है.

etv bharat
1 दिसंबर को होना है चुनाव.

आगरा: खंड स्नातक एवं शिक्षक विधान परिषद सदस्य चुनाव (एमएलसी) में मंगलवार को चार प्रत्याशियों ने नाम वापस लिए हैं. इनमें तीन प्रत्याशी स्नातक सीट से और एक प्रत्याशी ने शिक्षक सीट से नाम वापस लिया है. इसके बाद कमिश्नर कोर्ट में फाइनल प्रत्याशियों के नाम घोषित कर दिए. अब स्नातक सीट पर 21 प्रत्याशियों में मुकाबला है, जबकि शिक्षक सीट पर 16 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं.

etv bharat
प्रत्याशी ने नाम लिए वापस.
बता दें, एक दिसंबर को एमएलसी की दोनों ही सीट पर मतदान होना है. इसमें 12 जिलों के 2.81 लाख स्नातक और 30 हजार से अधिक शिक्षक मतदाता मतदान करेंगे. चुनाव के चलते आगरा, मथुरा, अलीगढ़, हाथरस, फिरोजाबाद, मैनपुरी, एटा, कासगंज, इटावा, फर्रुखाबाद, कन्नौज और औरैया में आचार संहिता लागू है.
etv bharat
इन प्रत्याशियों ने वापस लिए नाम.

एक दिसंबर को मतदान, 3 को होगी मतगणना

सहायक रिटर्निंग अधिकारी साहब सिंह ने बताया कि मंगलवार को नाम वापसी के दिन आगरा स्नातक सीट से 3 प्रत्याशियों ने नाम वापस लिए हैं. इन प्रत्याशियों के नाम गीता, अश्वनी सिंह और मधु तिवारी हैं. इसके साथ ही शिक्षक सीट से नाम वापस लेने वाले प्रत्याशी निपेंद्र सिंह हैं. सभी नाम वापस लेने वाले प्रत्याशी निर्दलीय हैं. अब चुनाव मैदान में 37 प्रत्याशी हैं. एमएलसी की दोनों सीट पर 1 दिसंबर को मतदान होगा. मतगणना 3 दिसंबर को होगी.

etv bharat
1 दिसंबर को होना है चुनाव.

ये हैं शिक्षक सीट के प्रत्याशी

  1. सुरेंद्र सिंह राघव
  2. -अभय प्रताप सिंह
  3. - लालजी बाबू श्रीवास्तव
  4. - चंद्र प्रकाश अग्रवाल
  5. - धर्म सिंह
  6. - होशियार सिंह
  7. - डॉ. आकाश अग्रवाल
  8. - डॉ. भोज कुमार शर्मा
  9. - दिनेश चंद्र वशिष्ठ
  10. - डॉ. देव प्रकाश
  11. - डॉ. धर्मेंद्र सिंह
  12. - हेमेंद्र सिंह
  13. - जगवीर किशोर जैन
  14. - गुमान सिंह
  15. - निरंजन सिंह सोलंकी
  16. - रवि सोनी

ये हैं स्नातक सीट के प्रत्याशी

  1. डॉ. असीम यादव
  2. डॉ. नंद लाल यादव
  3. इंजीनियर हरि किशोर तिवारी
  4. मुन्नी देवी
  5. गौरव शुक्ला
  6. उल्फत सिंह चौहान
  7. थान सिंह
  8. डॉ. मोहम्मद इसरार
  9. मनोरमा
  10. सगीर खान
  11. सुरेंद्र प्रताप नारायण सिंह
  12. महिपाल सिंह
  13. अनिल तिवारी
  14. हरि किशोर तिवारी इंजीनियर साहब
  15. मानवेंद्र प्रताप सिंह
  16. हसनुराम आंबेडकरी
  17. ओम प्रकाश आर्य
  18. डॉ. अनूप शर्मा
  19. सीमा
  20. राजेश कुमार द्विवेदी
  21. दिनेश कुमार शर्मा
  22. विकास अग्निहोत्री

एमएलसी सीट के मतदाता

जिला स्नातक मतदाता शिक्षक मतदाता

आगरा 28161 7910

मथुरा 14445 3317

अलीगढ़ 47352 4130

हाथरस 15538 3015

फिरोजाबाद 31221 1905

एटा 15687 1410

कासगंज 10520 930

मैनपुरी 21019 1251

फर्रुखाबाद 14826 1422

इटावा 40115 2245

औरैया 25549 1314

कन्नौज 17237 1746

बता दें, आगरा में विधान परिषद की दो सीट पर चुनाव मैदान में 37 प्रत्याशी हैं. शिक्षक सीट पर 16 प्रत्याशियों के बीच मुकाबला है, जबकि स्नातक सीट पर 21 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं. अब मतदान और मतगणना को लेकर पर्यवेक्षक ने तैयारियां शुरू कर दी हैं.

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.