ETV Bharat / briefs

भाजपा ने निरहुआ को बनाया बलि का बकरा : अबू आसिम आजमी

समाजवादी पार्टी के महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष अबू आसिम आजमी ने दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा है कि भाजपा ने निरहुआ को बलि का बकरा बनाया है. साथ ही आजम खान के भाजपा प्रत्याशी जया प्रदा पर की गई विवादित टिप्पणी पर आजम खान को बेकसूर बताया.

author img

By

Published : Apr 17, 2019, 8:31 PM IST

समाजवादी पार्टी के महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष अबू आसिम आजमी

आजमगढ़ : समाजवादी पार्टी के महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष अबू आसिम आजमी ने आजमगढ़ लोकसभा भाजपा प्रत्याशी भोजपुरी कलाकार दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' पर तंज कसते हुए कहा कि भाजपा ने निरहुआ को बलि का बकरा बनाया है. उन्होंने कहा कि भाजपा का कोई भी नेता आजमगढ़ संसदीय सीट से अखिलेश यादव के खिलाफ चुनाव लड़ने को तैयार नहीं था, इसलिए उन्होंने निरहुआ को अपना प्रत्याशी बनाया है.

मीडिया से बातचीत करते समाजवादी पार्टी के महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष अबू आसिम आजमी.

भोजपुरी कलाकार निरहुआ से अखिलेश की निकटता के सवाल पर उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव के ऐसे कई चहेते हैं, सबको टिकट नहीं दिया जा सकता. उन्होंने कहा कि टिकट राजनीतिक व्यक्ति को दिया जाता है. आजम खान के भाजपा प्रत्याशी जया प्रदा पर की गई विवादित टिप्पणी के सवाल पर उन्होंने कहा कि आजम खान ने नाम लेकर टिप्पणी नहीं की थी. इसको मीडिया बिना वजह तूल दे रही है. उन्होंने कहा कि आजमगढ़ लोकसभा सीट से अखिलेश यादव उत्तर प्रदेश में सबसे अधिक वोटों से जीतने वाले नेता बनेंगे.

बता दें कि आजमगढ़ संसदीय सीट से जहां समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव चुनाव मैदान में हैं तो वहीं भारतीय जनता पार्टी ने भोजपुरी कलाकार दिनेश लाल यादव निरहुआ को अपना प्रत्याशी बनाया है.

Intro:anchor:आजमगढ़। महाराष्ट्र समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अबू आसिम आजमी ने आजमगढ़ जनपद से प्रत्याशी बनाए गए भोजपुरी कलाकार दिनेश लाल यादव निरहुआ पर तंज कसते हुए कहा कि भाजपा ने बेचारे निरहुआ को बलि का बकरा बना कर आजमगढ़ से भेजा है कि भाजपा का कोई भी नेता आजमगढ़ संसदीय सीट से अखिलेश यादव के खिलाफ चुनाव लड़ने को तैयार नहीं था।

Body:वीओ: 1 मीडिया से बातचीत करते हुए अबू आसिम आजमी ने कहा कि आजमगढ़ जनपद से भाजपा का कोई प्रत्याशी चुनाव लड़ने को तैयार नहीं था इसलिए भाजपा ने भोजपुरी कलाकार पर दांव लगाया। भोजपुरी कलाकार दिनेश लाल यादव निरहुआ से अखिलेश की निकटता के सवाल पर उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव के ऐसे 550 से अधिक चहेते हैं सब को टिकट नहीं दिया जा सकता टिकट राजनीतिक व्यक्ति को दिया जाता है। उन्होंने कहा कि पहले लोग गाना सुनते थे ताली बजाते थे और 200_500 देते थे। आजम खान द्वारा फिल्म अभिनेत्री जयाप्रदा पर की गई विवादित टिप्पणी के सवाल पर आदमी ने कहा कि आजम खान ने नाम लेकर टिप्पणी नहीं की थी इसको मीडिया ने बिना वजह तूल दे रही है। उन्होंने कहा कि आजमगढ़ जनपद से अखिलेश यादव उत्तर प्रदेश में सबसे अधिक वोटों से जीतने वाले नेता बनेंगे।

Conclusion:वीओ: 2 बताते चलें कि 2019 के लोकसभा चुनाव में आजमगढ़ संसदीय सीट से जहां समाजवादी पार्टी से प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव चुनाव मैदान में हैं वहीं भारतीय जनता पार्टी की तरफ से भोजपुरी कलाकार दिनेश लाल यादव निरहुआ चुनाव मैदान में हैं।

बाइट: अबू आसिम आजमी प्रदेश अध्यक्ष सपा महाराष्ट्र
अजय कुमार मिश्रा आजमगढ़ 9453766900
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.