चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग, विद्यार्थियों ने मानव श्रृंखला बनाकर लिखा इसरो - श्रीमंगल बाल उच्च माध्यमिक विद्या मंदिर जोधपुर

🎬 Watch Now: Feature Video

thumbnail

By ETV Bharat Rajasthan Team

Published : Aug 24, 2023, 2:08 PM IST

Updated : Aug 24, 2023, 2:37 PM IST

इसरो के वैज्ञानिकों ने बीते बुधवार को चंद्रयान3 को चांद के दक्षिणी ध्रुव पर उतारने की सफलता का जश्न पूरे देश में मनाई जा रही है. ऐसा करके भारत ने अंतरिक्ष के क्षेत्र में नवीन कीर्तिमान स्थापित किया है. चंद्रयान के चंद्रमा पर उतरते ही लोगों ने आतिशबाजी के साथ इसरो के वैज्ञानिकों को बधाई दी. स्कूलों में चंद्रयान की लैंडिंग का लाइव प्रसारण देखा गया. आज गुरूवार को जोधपुर के बेलवा में श्री मंगल बाल उच्च माध्यमिक विद्या मंदिर के विद्यार्थियों ने मानव श्रंखला बनाकर देश के वैज्ञानिकों को बधाई दी. विद्यार्थियों से मानव आकृति से इसरो व चन्द्रयान 3 लिखकर इसरो टीम का अभिनंदन किया. प्रधानाचार्य मगसिंह ने बताया कि 500 विद्यार्थियों ने मानव श्रृंखला से भारतीय अंतरिक्ष एजेंसी व वैज्ञानिकों के दृढ़ संकल्प को सेल्यूट किया. प्रधानाचार्य ने बताया कि दुनिया में कोई भी देश अभी चांद के दक्षिणी ध्रुव पर नहीं पहुंचा है. ऐसे में भारत के वैज्ञानिकों के इस कमाल ने बच्चों में भी उत्साह भर दिया है. ऐसी सफलताएं ही बच्चों को देश के लिए काम करने के लिए प्रेरित करती है.

Last Updated : Aug 24, 2023, 2:37 PM IST

For All Latest Updates

TAGGED:

ABOUT THE AUTHOR

...view details

ETV Bharat Logo

Copyright © 2025 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.