ETV Bharat / state

नागौर में मनाया गया कांग्रेस का 136वां स्थापना दिवस...उप मुख्य सचेतक महेंद्र चौधरी ने साथा मोदी सरकार पर निशाना

author img

By

Published : Dec 28, 2020, 10:35 PM IST

नागौर में सोमवार को कांग्रेस पार्टी के 136वें स्थापना दिवस पर जिला कांग्रेस मुख्यालय पर झंडारोहण किया गया. इस दौरान जिलाध्यक्ष जाकिर हुसैन और उप मुख्य सचेतक महेंद्र चौधरी सहित जिले के कांग्रेसी मौजूद रहे.

Nagaur news, rajasthan news, राजस्थान न्यूज, नागौर न्यूज
कांग्रेस ने अपना 136वां स्थापना दिवस नागौर में मनाया

नागौर. जिले में कांग्रेस पार्टी के 136वे स्थापना दिवस पर जिला कांग्रेस मुख्यालय पर झंडारोहण किया गया. इस दौरान जिलाध्यक्ष जाकिर हुसैन और उप मुख्य सचेतक महेंद्र चौधरी सहित जिले के काफी संख्या में कांग्रेसी मौजूद रहे. जिला कांग्रेस कार्यालय में जिलाध्यक्ष जाकिर हुसैन ने अपने संबोधन में भाजपा और संघ पर जमकर हमला बोला.

जाकिर हुसैन ने कहा कि आजादी की जंग कांग्रेस के सिपाहियों ने लड़ी थी. महात्मा गांधी से लेकर तमाम कांग्रेस के नेताओं का देश की आजादी में अहम योगदान रहा है. साथ ही उन्होंने कहा कि आज देश महाशक्ति बनने जा रहा है, उसमें कांग्रेस की अहम भूमिका है. वहीं, गहलोत सरकार में उप मुख्य सचेतक महेन्द्र चौधरी ने पत्रकार वार्ता में बताया कि पीएम मोदी केवल मन की बात करते हैं, लेकिन 1 महीने से जारी किसान आंदोलन के बारे में स्पष्ट राय नहीं रख पा रहे हैं.

महेन्द्र चौधरी ने राज्य सरकार की उपलब्धियों और केंद्र सरकार के 'काले कृषि कानूनों' की जानकारी देने का मकसद से ब्लॉक स्तर पर कार्यकर्ताओं की बैठक ले रहे हैं और नागौर सर्किट हाऊस में प्रेस वार्ता और मकराना नांवा में जन-जागरण अभियान कार्यक्रम के बारे में जानकारी दी.

पढ़ें: करौली: मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने कोविड-19 वैक्सीनेशन के लिए डेटा एकत्रीत करने का दिया निर्देश

साथ ही महेंद्र चौधरी ने कहा कि किसानों की बात नहीं सुनते हैं. देशभर के किसान कृषि कानूनों के खिलाफ सड़क पर उतरे हुए हैं तो वहीं मोदी सरकार कांग्रेस मुक्त देश करने के चक्कर में 70 फीसदी आबादी वाले किसानों को अपमानित कर रही है.

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.