ETV Bharat / state

Rajasthan Assembly Election 2023 : भाजपा सांसद दीया कुमारी बोलीं - गहलोत सरकार का जाना तय, महिलाओं से जुड़ने के लिए BJP ने बनाई ये रणनीति

author img

By ETV Bharat Rajasthan Team

Published : Aug 25, 2023, 6:38 PM IST

भाजपा महिला मोर्चा की ओर से शुक्रवार को जयपुर के मानसरोवर में महिला प्रतिनिधि सम्मेलन का आयोजन किया गया. इस सम्मेलन में पार्टी की राष्ट्रीय महिला मोर्चा की अध्यक्ष वानथी श्रीनिवासन, प्रदेश सह प्रभारी विजया राहटकर, सांसद दीया कुमारी सहित प्रदेशभर से आई कार्यकर्ता मौजूद रहीं.

Rajasthan Assembly Election 2023
Rajasthan Assembly Election 2023
भाजपा सांसद दीया कुमारी

जयपुर. राजस्थान में आगामी विधानसभा चुनाव में गहलोत सरकार को सत्ता से बाहर करने के लिए अब भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने भी रणनीति तैयार कर ली है. सेल्फी विद लाभार्थी और मोदी राखी अभियान के जरिए प्रदेश की महिलाओं को पार्टी से जोड़ा जाएगा. शुक्रवार को जयपुर के मानसरोवर में महिला प्रतिनिधि सम्मेलन में भाजपा की राष्ट्रीय महिला मोर्चा की अध्यक्ष वानथी श्रीनिवासन, प्रदेश सह प्रभारी विजया राहटकर, सांसद दीया कुमारी, मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष रक्षा भंडारी ने आगामी विधानसभा चुनाव में मोदी सरकार की योजनाओं के जरिए महिलाओं को पार्टी की रीति और नीति से जोड़ने का आह्वान किया. सम्मेलन के बाद महिला मोर्चा की ओर से गहलोत सरकार के खिलाफ मानव श्रृंखला बनाई गई. इस दौरान सांसद दीया कुमारी ने ईटीवी भारत से खास बातचीत करते हुए कहा कि सम्मेलन में आगामी कार्य योजना के बारे में महिला कार्यकर्ताओं को बताया गया है. साथ ही गहलोत सरकार को उखाड़ फेंकने का संकल्प लिया गया है.

सेल्फी विद लाभार्थी - सांसद दीया कुमारी ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए महिला मोर्चा की ओर से राजस्थान की महिलाओं को भाजपा की रीति और नीति से जोड़ने के लिए सेल्फी विद लाभार्थी कार्यक्रम चलाया जाएगा. इसके साथ ही मोदी राखी अभियान भी चलेगा. इन दोनों अभियानों के तहत महिला मोर्चा की कार्यकर्ता घर-घर जाएगी और महिलाओं को पार्टी से जोड़ेंगी. उन्होंने कहा कि इस सम्मेलन में पार्टी की ओर से चलाए जा रहे सदस्यता अभियान से महिलाओं को जोड़ने को लेकर भी चर्चा हुई है. भाजपा सांसद ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने जो महिलाओं के लिए काम किया है, वो आजादी के बाद से आज तक किसी भी सरकार ने नहीं किया था. साथ ही उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के 9 साल का कार्यकाल एक तरफ और कांग्रेस के 60 साल का कार्यकाल एक तरफ है. उन्होंने कहा कि आज देश की महिलाएं कई योजनाओं से जुड़कर खुद को आत्मनिर्भर महसूस कर रही हैं.

इसे भी पढ़ें - बिगड़ी कानून व्यवस्था पर बीजेपी महिला मोर्चा का फूटा गुस्सा, मंत्री धारीवाल के बंगले पर किया थाली नाद प्रदर्शन

गहलोत सरकार को उखाड़ फेंकने का संकल्प - दीया कुमारी ने कहा कि राजस्थान में जिस तरह से महिलाओं के साथ हिंसा की घटनाएं बढ़ी हैं, वो शर्मसार करने वाली हैं. आज प्रदेश की बहन-बेटियां घर से बाहर निकलने में अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रही हैं. महिला मोर्चा ने जब से गहलोत सरकार के खिलाफ थाली नाद कार्यक्रम का शंखनाद किया है, उसके बाद से मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की नींद उड़ी हुई है. ऐसे में गहलोत सरकार के लिए आगामी विधानसभा चुनाव मुश्किल भरा होगा, क्योंकि प्रदेश की महिलाएं अब इस कांग्रेस के कुशासन से पूरी तरीके से त्रस्त हो चुकी हैं. यही वजह है कि प्रदेश की आधी आबादी अब इस सरकार को उखाड़ फेंकने का मन बना चुकी है.

इसे भी पढ़ें - भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति बैठक में गहलोत सरकार के खिलाफ राजनीतिक प्रस्ताव पारित

मोदी सरकार में महिलाएं हुईं सशक्त - महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष वानथी श्रीनिवासन ने कहा कि मोदी सरकार ने अपने 9 साल के कार्यकाल में देश की आधी आबादी को उनके अधिकारों से जोड़ने का काम किया है. अलग-अलग योजनाओं के जरिए देश की महिलाओं को सशक्त व मजबूत बनाया है. वहीं, महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष रक्षा भंडारी ने कहा कि अब प्रदेश की महिलाएं मौजूदा गहलोत सरकार के खिलाफ उठ खड़ी हुई हैं. ऐसे में अब इस सरकार का जाना तय है.

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.