ETV Bharat / state

BJP मंडल अध्यक्ष हमला मामला, पूर्व राज्य मंत्री ने कांग्रेस सरकार पर साधा निशाना

author img

By

Published : Oct 19, 2020, 4:06 PM IST

धौलपुर में भाजपा के शहर मंडल अध्यक्ष मुस्ताक कुरैशी पर किए गए जानलेवा हमले के बाद भाजपा के तेवर तीखे हो गए. जिले के भाजपाई नेताओं के साथ प्रदेश के नेता भी अब कांग्रेस पर हमलावर होकर घटना की निंदा कर रहे हैं. पूर्व राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढम ने प्रदेश सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा के मंडल अध्यक्ष पर हमला जिले को शर्मसार करने वाली घटना है.

Attack on BJP leader, Jawahar Singh Target Gehlot Government
पूर्व राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढम ने कांग्रेस सरकार पर साधा निशाना

धौलपुर. शहर में बीते रविवार को भाजपा के मंडल अध्यक्ष मुस्ताक कुरैशी पर नामजद आरोपियों द्वारा किए गए हमले के बाद भाजपा हमलावर हो गई है. भाजपा के मंडल अध्यक्ष पर हुए हमले के बाद भाजपा के पूर्व राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढम मंडल अध्यक्ष के परिजनों से मिले. पूर्व राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढम ने प्रदेश सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा के मंडल अध्यक्ष पर आरोपियों द्वारा जो हमला किया है, वह जिले को शर्मसार करने वाली घटना है.

भाजपा के मंडल अध्यक्ष को आधा दर्जन से अधिक आरोपी खींच कर ले गए और रास्ते पर लाठी-डंडों एवं धारदार हथियारों से हमला किया है. आरोपियों ने वारदात को अंजाम देकर धौलपुर की पुलिस को चैलेंज किया है. उन्होंने कहा कि एसपी और कलेक्टर के आवास के पास घटना को अंजाम देना बहुत ही शर्मसार एवं निंदनीय है. इस घटना से जंगलराज साबित हो रहा है.

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की सरकार में अपराध लगातार बढ़ रहे हैं. भाजपा मंडल अध्यक्ष पद हुई घटना को लेकर एसपी को अवगत कराया है. एसपी ने आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया है.

पढ़ें- जालोर गैंगरेप मामलाः कलेक्टर ने अस्पताल पहुंचकर पीड़िता से की मुलाकात, न्याय दिलाने का किया वादा

उन्होंने कांग्रेस सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि अपराधियों को समय रहते गिरफ्तार नहीं किया गया तो भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता चुप नहीं बैठेगा. इस अन्याय का मुकाबला किया जाएगा. अन्याय के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता ईंट से ईंट बजा देगा.

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.