ETV Bharat / state

इंदिरा गांधाी के आपातकाल से नहीं डरे तो अब क्या डरेंगे...गहलोत को बीजेपी का करारा जवाब - rajasthan

प्रदेशभर में शुक्रवार को भाजपा कार्यकर्ता जेलभरो आंदोलन के तहत 1 लाख से अधिक गिरफ्तारी देंगे. सिविल लाइंस फाटक पर सिर्फ जयपुर शहर से ही करीब 4 लाख कार्यकर्ता सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर जेल भरो आंदोलन में भाग लेंगे.

कालीचरण सराफ
author img

By

Published : Feb 7, 2019, 7:58 PM IST

जयपुर. कालीचरण सराफ ने गहलोत के बयान को गीदड़ भभकी बताते हुए कहा कि भाजपा जब इंदिरा गांधाी के समय के आपातकाल से नहीं ड़रे, तो अब क्या ड़रेंगे. पहले भाजपा गहलोत सरकार के किसानों की कर्जमाफी और बेरोजगारी भत्ते का मुद्दा लेकर जेलभरो आंदोलन करने जा रही थी. भले ही विपक्ष की मांगो पर प्रदेश सरकार ने काम शुरू कर दिया है, लेकिन भाजपा ने अब अपनी मांगों में संशोधन कर विरोध प्रदर्शन का ऐलान कर दिया.

कालीचरण सराफ

undefined
भाजपा विधायक कालीचरण सराफ और पूर्व मंत्री अरूण चतुर्वेदी के अनुसार प्रदेश में बेरोजगारों की संख्या करीब 33 लाख है लेकिन प्रदेश की कांग्रेस सरकार महज 1 लाख बेरोजगारों को ही इसका लाभ दे रही है. उसमें भी महिला और पुरूष के बेरोजगारी भत्ते में अंतर दिया गया है. कालीचरण सराफ ने कहा कि हर विधानसभा क्षेत्र से करीब 500 लोग गिरफ्तारी देने आएंगे.
उनके अनुसार किसानों की कर्जमाफी पर भी सरकार धोखा दे रही है,क्योंकि कांग्रेस ने घोषणा पत्र में किसानों की संपूर्ण कर्ज माफी की घोषणा की थी और उस पर अमल करने पर प्रदेश सरकार पर करीब 99 हजार करोड का भार आता. लेकिन अब महज 2 लाख रूपए तक ही कर्ज माफी कर रहे हैं. उसमें भी पिछली सरकार के 50 हजार के किसान कर्ज माफी का लाभ पाने वाले किसानों को इसमें से हटा दिया. वहीं आर्थिक रूप से पिछडे़ सवर्णों को 10 प्रतिशत आरक्षण देने की दिशा में प्रदेश सरकार ने अब तक कुछ नहीं किया.

Intro:दो मांग पूरी लेकिन फिर भी शुक्रवार को होगा भाजपा का जेलभरों आंदोलन

प्रदेश में 1 लाख से अधिक और जयपुर शहर में 4 हजार कार्यकर्ता देंगे गिरफ्तारियां

गहलोत की चेतावनी पर भाजपा का पलटवार—आपातकाल में ही नहीं डरे तो अब कैसें डरेंगे

इंट्रो एंकर—
भाजपा कार्यकर्ता शुक्रवार को जेलभरों आंदोलन के तहत प्रदेशभर में 1 लाख से अधिक गिरफ्तारियां देंगे। अकेले जयपुर शहर में ही करीब 4 हजार कार्यकर्ता शुक्रवार को सिविल लाइंस फाटक पर प्रदेश सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर गिरफ्तारियां देंगे। हालांकि जिन तीन मुद्दों को लेकर भाजपा शुक्रवार को प्रदेशभर में जेलभरों आंदोलन करने जा रही हो उनमें से भले ही दो पर प्रदेश सरकार ने काम शुरू कर दिया हो लेकिन भाजपा ने अब अपनी मांग में संशोधन कर दिया है। वहीं जेलभरों आंदोलन को लेकर आए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की चेतावनी को भाजपा विधायक कालीचरण ने गिदड़ भभकी करार देते हुए कहा है कि बीजेपी कार्यकर्ता इंदिरा गांधाी सरकार के कार्यकाल में लगे आपातकाल से ही नहीं डरे तो इससे अब क्या डरेंगे।

Body:वीओ 1  (यूं बदली अब मांग)

पहले विपक्ष गहलोत सरकार से किसानों को कर्जमाफी और बेरोजगारों को बेरोजगारी भत्ते का लाभ किस दिन से मिलेगा इसकी तारीख पूछ रही थी लेकिन अब जब गहलोत सरकार ने भाजपा के इस आंदोलन से पहले ही प्रदेश में किसान कर्जमाफी के शिविर लगाने के साथ ही एक मार्च से बेरोजगारी भत्ता दिए जाने का एलान कर दिया, तो भाजपा नेता अब सरकार पर किसानों की सम्पूर्ण कर्ज माफी और सभी बेरोजगारों को बिना किसी राइडर के भत्ता देने की मांग करने लगे है। भाजपा विधायक कालीचरण सराफ और पूर्व मंत्री अरूण चतुर्वेदी के अनुसार प्रदेश में बेरोजगारों की संख्या करीब 33 लाख है लेकिन प्रदेश की कांग्रेस सरकार महज 1 लाख बेरोजगारों को ही इसका लाभ दे रही है। उसमें भी महिला और पुरूष के बेरोजगारी भत्ते में अंतर कर दिया गया है। उनके अनुसार किसानों की कर्जमाफी पर भी सरकार धोखा दे रही है,क्योंकि कांग्रेस ने घोषणा पत्र में किसानों की संपूर्ण कर्ज माफी की घोषणा की थी और उस पर अमल करने पर प्रदेश सरकार पर करीब 99 हजार करोड का भार आता लेकिन अब महज 2 लाख रूपए तक ही कर्ज माफी कर रहे है। उसमें भी पिछली सरकार के 50 हजार के किसान कर्ज माफी का लाभ पाने वाले किसानों को इसमें से छाट दिया है। वहीं आर्थिक रूप से पिछडे सवर्णो को 10 प्रतिशत आरक्षण देने की दिशा में प्रदेश सरकार ने अब तक कुछ नहीं किया।  

बाइट—अरूण चतुर्वेदी,पूर्व मंत्री,भाजपा
बाइट—कालीचरण सराफ,भाजपा विधायक

वीओ 2   (गहलोत की गिदड़ भभकी से नहीं डरेंगे)

भाजपा के जेलभरों आंदोलन को लेकर पिछले दिनों आई मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की धमकी को भी भाजपा नेता हलके में ले रहे है। पूर्व मंत्री और मौजूदा भाजपा विधायक कालीचरण सराफ के अनुसार गहलोत की गिदड़ भभकी में बीजेपी कार्यकर्ता आने वाले नहीं है। सराफ के अनुसार इनकी आका इंदिरा गांधी ने 19 माह तक आपातकाल लगाया हजारों भाजपा और संघ कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर जेल में डाला तब क्या हुआ,तब भी आपातकाल हटाना पड़ा और इंदिरा गांधी को गददी छोडना पड़ी। ऐसे में अब सीएम गहलोत अपने बयानों से किसको डरा रहे है। सराफ के अनुसार गहलोत के बयान के बाद तो भाजपा कार्यकर्ताओं में ओर जोश बढ़ गया है।

बाइट—कालीचरण सराफ,भाजपा विधायक

Conclusion:वीओ 3
बहरहाल लोकसभा चुनाव से पहले जिन विषयों को लेकर भाजपा प्रदेश सरकार को घेरने में जुटी है,गहलोत सरकार ने समय से पहले ही उसकी काट निकाल ली। ऐसे में विपक्ष का शुक्रवार को होने वाला राज्यव्यापी प्रदर्शन किसान,बेरोजगार और आर्थिक रूप से पिछडे सवर्णो को अपने साथ लेने के लिए है लेकिन यह वर्ग कितना भाजपा के साथ जुड पाता है यह तो लोकसभा चुनाव का परिणाम ही बताएंगा। ईटीवी भारत के लिए जयपुर से पीयूष शर्मा की रिपोर्ट।

(edited pkg vo-bjp jail bharon)

नोट—इस खबर को वॉइस ओवर के साथ ही एडिट करके भेजा है इसे इस्तेमाल करें।

ETV Bharat Logo

Copyright © 2025 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.