ETV Bharat / state

बालोतराः आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर का समापन, 107 शिक्षिकाओं ने ली ट्रेनिंग

बालोतरा शहर के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में पिछले 10 दिनों से चल रहे आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर का समापन समारोह हुआ. इस शिविर में बालोतरा ब्लॉक की 107 शिक्षिकाओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाए गए.

author img

By

Published : Jan 24, 2020, 10:40 AM IST

barmer news, rajasthan news, self defence training
आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर का समापन

बालोतरा (बाड़मेर). जिले के बालोतरा उपखंड की राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में 10 दिवसीय आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर का समापन समारोह हुआ. इस दौरान बालोतरा ब्लॉक की 107 शिक्षिकाओं के प्रदर्शन कार्यक्रम का मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी छगनलाल राठौड़, प्रधानाचार्य कैलाश जाटोल, राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित शालिगराम परिहार ने अवलोकन कर उन्हें शुभकामनाएं दीं.

आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर का समापन

इस दौरान ट्रेनर पूजा शर्मा, सरोज रॉयल, पूनम कुमारी और राजराजेश्वरी उपाध्याय के निर्देशन में सभी अध्यापकों ने देश की ख्याति प्राप्त महिलाओं को याद किया और प्रस्तुति दी. उन्होंने मार्शल आर्ट के करतब भी दिखाए.

पढ़ेंः अलवर: बहरोड़ में महिलाओं को सिखाए जा रहे आत्मरक्षा के गुर, लेकिन हकीकत कुछ और...

मास्टर ट्रेनर राजराजेश्वरी उपाध्याय ने बताया, कि इस 10 दिवसीय आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर में बालोतरा ब्लॉक की 107 शिक्षिकाओं को आत्मरक्षा की ट्रेनिंग दी गई. अब यह शिक्षिकाएं अपने विद्यार्थियों को भी आत्मरक्षा के गुर सिखाएंगी.

इस कार्यक्रम में 20 वर्ष से लेकर 58 वर्ष तक की उम्र की 107 शिक्षिकाओं ने एक साथ प्रस्तुति दी. अविनाश विश्नोई ने भी 'गुड टच और बैड टच' हेल्पलाइन पर प्रस्तुति दी.

Intro:rj_bmr_mahila_aatmrksha_shivir_smpnn_avb_rjc10097

10 दिवसीय आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर का हुआ समापन, ब्लॉक की 107 शिक्षिकाओं ने ली आत्मरक्षा की ट्रेनिंग

बालोतरा- शहर के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में पिछले 10 दिनों से चल रहे आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर का समापन समारोह पूर्वक हुआ इस 10 दिवसीय आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर में बालोतरा ब्लॉक की 107 शिक्षिकाओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाए गए इन शिक्षिकाओं को मास्टर ट्रेनर राजराजेश्वरी उपाध्याय ने आत्मरक्षा की ट्रेनिंग भी अब यह शिक्षिकाएं अपने विद्यालय में 40 पीरियड लेकर विद्यार्थियों को आत्मरक्षा की ट्रेनिंग देगी

Body:बालोतरा की राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में 10 दिवसीय आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर के दीक्षांत समारोह में बालोतरा ब्लॉग की107 शिक्षिकाओं के प्रदर्शन कार्यक्रम का मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी छगनलाल राठौड़ प्रधानाचार्य कैलाश जाटोल राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त शालिगराम परिहार ने अवलोकन कर उन्हें शुभकामनाएं प्रेषित की शिक्षा विभाग के इस उत्कृष्ट और अनूठे प्रयास को मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी छगनलाल राठौड़ ने नींव के पत्थर की संज्ञा दी वहीं परिहार ने शिक्षा के माध्यम से समाजोत्थानार्थ का आह्वान किया

Conclusion:मास्टर ट्रेनर पूजा शर्मा , सरोज रॉयल , पूनम कुमारी एवं राजराजेश्वरी उपाध्याय के निर्देशन में समस्त अध्यापकों ने देश की ख्याति प्राप्त महिलाओं के पुनः स्मरणार्थ मर्दानी एंथम पर प्रस्तुति दी व मार्शल आर्ट के करतब दिखाए मास्टर ट्रेनर राजराजेश्वरी उपाध्याय ने बताया कि इस 10 दिवसीय आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर में बालोतरा ब्लॉक की 107 शिक्षिकाओं को आत्मरक्षा के यह ट्रेनिंग दी गई अब यह शिक्षिकाएं अपने विद्यार्थियों को 40 पीरियड लेकर उन्हें भी आत्मरक्षा के गुर सिखाएगी उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम में 20 वर्ष से लेकर 58 वर्ष तक की उम्र की 107 शिक्षिकाओं ने एक साथ प्रस्तुति दी इस कार्यक्रम की यह विशेषता रही साथ ही अविनाश विश्नोई ने गुड टच बैड टच वॉच चाइल्ड हेल्पलाइन पर प्रस्तुति दी कार्यक्रम का संचालन राजराजेश्वरी उपाध्याय ने किया वहीं इस दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में मुन्नी देवी राजेश कुमार हनुमान आदि वरिष्ठ शिक्षकों ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया

बाईट -राजराजेश्वरी उपाध्याय, मास्टर ट्रेनर
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.