ETV Bharat / city

कांग्रेस की भारत बचाओ रैली: शुक्रवार देर रात सीकर से दिल्ली के लिए रवाना हुए कांग्रेसी

कांग्रेस की भारत बचाओ रैली के लिए सीकर से जिले भर से कार्यकर्ता शनिवार को रवाना हुए. सीकर शहर क्षेत्र के कार्यकर्ता रात को शहर के कल्याण सर्किल पर इकट्ठे हुए, यहां पहुंचे स्थानीय विधायक राजेंद्र पारीक ने सबको दिल्ली के लिए रवाना किया.

author img

By

Published : Dec 14, 2019, 8:31 AM IST

Congress's Bharat Bachao, Rally  कांग्रेस की भारत बचाओ रैली
सीकर से दिल्ली के लिए रवाना हुए कांग्रेसी

सीकर. शनिवार को दिल्ली में होने वाली कांग्रेस की भारत बचाओ रैली के लिए शुक्रवार रात काफी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता सीकर से दिल्ली के लिए रवाना हुए. शहर के कल्याण सर्किल पर स्थानीय विधायक राजेंद्र पारीक ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को कांग्रेस का झंडा दिखाकर रवाना किया.

सीकर से दिल्ली के लिए रवाना हुए कांग्रेसी

इस मौके पर मीडिया से बातचीत में राजेंद्र पारीक ने कहा कि दिल्ली में राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी के आह्वान पर रैली का आयोजन हो रहा है और यह रैली मौजूदा हालातों से देश को बचाने के लिए की जा रही है. उन्होंने कहा कि देश का सामाजिक ताना-बाना पूरी तरह से खत्म किया जा रहा है.

पढ़ेंः कांग्रेस की भारत बचाओ रैली आज, BJP की 'विभाजनकारी' नीतियों को करेगी उजागर

देश के संविधान के साथ छेड़छाड़ हो रही है और भाजपा जबरदस्ती जनता पर इस तरह का कानून थोप रही है जिसका कोई औचित्य नहीं है. सीकर विधायक राजेंद्र पारीक के साथ नगर परिषद के सभापति जीवन खान उपसभापति अशोक चौधरी सहित काफी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता दिल्ली के लिए रवाना हुए.

Intro:सीकर
शनिवार को दिल्ली में होने वाली कांग्रेस की भारत बचाओ रैली के लिए शुक्रवार रात काफी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता सीकर से दिल्ली के लिए रवाना हुए। सीकर शहर के कल्याण सर्किल पर स्थानीय विधायक राजेंद्र पारीक ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को कांग्रेस का झंडा दिखाकर रवाना किया।Body:कांग्रेस की भारत बचाओ रैली के लिए सीकर से जिले भर से कार्यकर्ता रवाना हुए हैं। सीकर शहर क्षेत्र के कार्यकर्ता रात को शहर के कल्याण सर्किल पर इकट्ठे हुए यहां पहुंचे स्थानीय विधायक राजेंद्र पारीक ने सबको दिल्ली के लिए रवाना किया। इस मौके पर मीडिया से बातचीत में राजेंद्र पारीक ने कहा कि दिल्ली में राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी के आह्वान पर रैली का आयोजन हो रहा है और यह रैली मौजूदा हालातों से देश को बचाने के लिए की जा रही है। उन्होंने कहा कि देश का सामाजिक ताना-बाना पूरी तरह से खत्म किया जा रहा है। देश के संविधान के साथ छेड़छाड़ हो रही है और भाजपा जबरदस्ती जनता पर इस तरह का कानून थोप रही है जिसका कोई औचित्य नहीं है। सीकर विधायक राजेंद्र पारीक के साथ नगर परिषद के सभापति जीवन खान उपसभापति अशोक चौधरी सहित काफी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता दिल्ली के लिए रवाना हुए।Conclusion:
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.