ETV Bharat / city

सीएम गहलोत समेत कई नेताओं ने प्रदेशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं

author img

By

Published : Nov 4, 2021, 9:39 AM IST

Updated : Nov 4, 2021, 9:50 AM IST

प्रदेश भर में आज दीपावली का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है. इस मौके पर सीएम अशोक गहलोत (CM Ashok Gehlot), सचिन पायलट (Sachin Pilot), वसुंधरा राजे (Vasundhara Raje) कई दिग्गजों नेताओं को दीवाली की शुभकामनाएं दी है.

CM Ashok Gehlot,  Happy Diwali
दीपावली की शुभकामनाएं

जयपुर. प्रदेश भर में आज दीपावली बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाई जा रही है. इस मौके पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, राज्यपाल कलराज मिश्र, विधानसभा अध्यक्ष सीपी जोशी, पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया, पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट सहित तमाम नेताओं ने प्रदेशवासियों को दीपावली की शुभकामनाएं दी है.

पढ़ें- देशभर में मनाया जा रहा रोशनी का पर्व दीपावली, पीएम मोदी समेत दिग्गजों ने दी शुभकामनाएं

सीएम गहलोत ने दी शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि दीपावली के पावन पर्व पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं. दीपोत्सव का यह पर्व सबके जीवन में खुशियां लेकर आए. अंधकार पर प्रकाश, असत्य पर सत्य और अधर्म पर धर्म की विजय के इस पर्व पर सभी की सुख-समृद्धि एवं अच्छे स्वास्थ्य की कामना है. मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से यह अपील भी की है कि वे कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए प्रदूषण रहित दीपावली मनाएं.

राज्यपाल कलराज मिश्र ने दी शुभकामनाएं

राज्यपाल कलराज मिश्र ने भी प्रदेशवासियों को दीपों के पर्व दिवाली की हार्दिक शुभकामनाएं दी है. कलराज मिश्र ने देशवासियों से अपील की कि वह कोरोना संक्रमण के इस दौर में सावधानीपूर्वक इस खुशियों के पर्व को मनाएं. विधानसभा अध्यक्ष सीपी जोशी ने भी प्रदेश वासियों को दीपावली की शुभकामनाएं दी है.

पढ़ें- दीपावली पर राशि के अनुसार जानिए मां लक्ष्मी को कैसे करें प्रसन्न

वसुंधरा राजे ने दी बधाई

पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने भी प्रदेश वासियों को दिवाली की बधाई और शुभकामनाएं दी है. मां लक्ष्मी से प्रार्थना है कि अंधकार पर प्रकाश की जीत का यह पर्व सभी के जीवन में सुख, शांति एवं समृद्धि लाएं तथा भारत का कोना-कोना उन्नति की रोशनी से जगमग हो.

सतीश पूनिया सहित कई दिग्गजों ने दी शुभकामनाएं

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया ने भी प्रदेशवासियों को दीपावली की शुभकामनाएं दी. इसके साथ ही नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया, उप नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़, चिकित्सा मंत्री रघु शर्मा, परिवहन मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास सहित कई दिग्गज नेताओं ने प्रदेशवासियों को दीपावली की शुभकामनाएं और बधाई दी है.

Last Updated : Nov 4, 2021, 9:50 AM IST
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.