जयपुर. प्रदेश के राज्यपाल कलराज मिश्र की आज्ञा से स्वायत्त शासन विभाग के निदेशक उज्ज्वल सिंह राठौड़ ने जयपुर, चूरू, सीकर, जोधपुर, जालौर, पाली, सिरोही, धौलपुर, करौली, अलवर, दौसा, झुंझुनू और सवाई माधोपुर जिले के नगरीय निकायों में मनोनीत सदस्यों की सूची जारी की.
![jaipur news dlb news स्वायत्त शासन विभाग self-governance unit राज्यपाल कलराज मिश्र governor kalraj mishra राजस्थान नगरपालिका अधिनियम rajasthan municipal act निदेशक उज्ज्वल सिंह राठौड़ director ujjwal singh rathore etv bharat news](https://etvbharatimages.akamaized.net/etvbharat/prod-images/7869464_1-new.jpg)
राजस्थान नगरपालिका अधिनियम- 2009 की धारा 6(1)(क)(ii) में प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए राज्य सरकार के आगामी आदेश अथवा नगर निगम/नगर परिषद/नगर पालिका मंडल की अवधि तक के लिए जयपुर सहित 13 जिलों के नगरीय निकायों में सदस्यों का मनोनयन किया गया है.
![jaipur news dlb news स्वायत्त शासन विभाग self-governance unit राज्यपाल कलराज मिश्र governor kalraj mishra राजस्थान नगरपालिका अधिनियम rajasthan municipal act निदेशक उज्ज्वल सिंह राठौड़ director ujjwal singh rathore etv bharat news](https://etvbharatimages.akamaized.net/etvbharat/prod-images/7869464_2-new.jpg)
जयपुर...
- चौमूं नगर पालिका - मनोज, ममता अग्रवाल, मनोज कुमार शर्मा, मदन लाल यादव
- सांभर नगर पालिका - महेश कुमार, नवल किशोर सोनी, मीनू, नगेंद्रपाल कनवाडिया
- चाकसू नगर पालिका - मोहम्मद ईशाक, हनुमान सिंह सैनी, राजेश अग्रवाल, भागोती बैरवा
- कोटपूतली नगर पालिका - रामकरण यादव, अशोक सैनी, डालूराम आर्य, प्रभा अग्रवाल
- जोबनेर नगर पालिका - साधना चौधरी, पूरणमल हरिजन, यतिराज सिंह, जगदीश कुमावत
- फुलेरा नगर पालिका - गौरी शंकर सैनी, कमला तंवर, रमेश चंद्र रावका, अब्दुल लतीफ कुरैशी
- विराटनगर नगर पालिका - लीलाराम सैनी, लालचंद गुर्जर, रजना देवी, हुकम सिंह वर्मा
- शाहपुरा नगर पालिका - गोपाल कुम्हार, शारदा मंडोवरा, रमेश वाल्मीकि, विशाल घेघंड
- किशनगढ़ रेनवाल नगर पालिका - मंजू महला, इसाफ मो. तेली, रामप्रसाद हरिजन, हरिराम वर्मा
- बगरू नगर पालिका - सोनू हरिजन, धनश्री पाटनी, हाजी मोईनुद्दीन, कन्हैया लाल पटेल
जयपुर के 10 नगरीय निकायों के अलावा 12 अन्य जिलों के इन नगरीय निकायों में जारी हुई मनोनीत सदस्यों की सूची:
चूरू...
- नगर परिषद - चूरू
- नगर पालिका - तारानगर, सुजानगढ़, राजगढ़, रतनगढ़, सरदारशहर, छापर, बिदासर, राजलदेसर, रतननगर
अलवर...
- नगर पालिका - खैरतल, खेड़ली, राजगढ़-लक्ष्मणगढ़, बहरोड, थानागाजी, किशनगढ़ बास, भिवाड़ी, तिजारा
दौसा...
- नगर परिषद - दौसा
- नगर पालिका - बांदीकुई, लालसोट
झुंझुनू...
- नगर परिषद - झुंझुनू
- नगर पालिका - नवलगढ़, पिलानी, बिसाउ, चिड़ावा, विधाविहार, बग्गड़, खेतड़ी, मंडावा, मुकुंदगढ़, सूरजगढ़, उदयपुरवाटी
सवाई माधोपुर...
- नगर परिषद - सवाई माधोपुर, गंगापुर सिटी
सीकर...
- नगर परिषद - सीकर
- नगर पालिका - नीमकाथाना, खाटूश्यामजी, फतेहपुर, खेन्डेला, रींगस, लोसल, रामगढ़, श्रीमाधोपुर
जोधपुर...
- नगर पालिका - पिपाड़सिटी, फलौदी, बिलाड़ा
जालौर...
- नगर परिषद - जालौर
- नगरपालिका - सांचोर
पाली...
- नगर परिषद - पाली
- नगर पालिका - सोजत, सुमेरपुर, जैतारण, तखतगढ़, सादड़ी, रानी, खुडाला-फालना, बाली
सिरोही...
- नगर परिषद - सिरोही
- नगर पालिका - माउंट आबू, पिंडवाड़ा, आबू रोड, शिवगंज
धौलपुर...
- नगर परिषद - धौलपुर
- नगर पालिका - बाड़ी, राजाखेड़ा
करौली...
- नगर परिषद - करौली, हिंडोन सिटी
- नगर पालिका - टोडाभीम
यह भी पढ़ेंः Rajasthan University के Exam 15 जुलाई से, टाइम टेबल जारी
आपको बता दें कि राजस्थान नगर पालिका एक्ट- 2009 के तहत नगर निगम, नगर परिषद और नगर पालिकाओं में राज्य सरकार की ओर से 3 या कुल सदस्यों की संख्या के 10 फीसदी के अनुसार पार्षदों का मनोनयन किया जाता है. पार्षदों के निर्वाचन के नियमों की तरह मनोनीत सदस्यों के लिए भी वही योग्यताएं निर्धारित हैं.