ETV Bharat / city

Chandna-Gehlot Meeting : पहले ढाई घंटे इंतजार के बाद दूसरी बार में आखिर अशोक चांदना की हुई मुख्यमंत्री से मुलाकात...

author img

By

Published : May 27, 2022, 5:33 PM IST

Updated : May 27, 2022, 7:53 PM IST

जयपुर में शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास में ढाई घंटे के इंतजार के बाद भी मंत्री अशोक चांदना की मुलाकात (Controversy in Rajasthan Congress) सीएम गहलोत से नहीं हो सकी थी. उसके बाद चांदना शाम 7 बजे मुख्यमंत्री से मिले और जल्दी ही सीएम आवास से रवाना हो गए.

Sports Minister Ashok Chandna
सीएम आवास से रवाना हुए मंत्री अशोक चांदना

जयपुर. राजस्थानी के खेल मंत्री अशोक चांदना ने 26 मई को ट्वीट कर (Ashok Chandna tweet to CM Gehlot) मुख्यमंत्री के प्रिंसिपल सेक्रेटरी कुलदीप राकां से नाराजगी जताते हुए जलालत भरा मंत्री पद वापस लेने की बात कही थी. वहीं, इस मामले में 27 मई को मुख्यमंत्री की ओर से यह बयान आया कि अशोक चांदना दबाव और टेंशन में हैं, उनकी बात को गंभीरता से नहीं लेना चाहिए. जिसके बाद इस मामले को सुलझाने के प्रयास भी शुरू हो गए.

यही कारण है कि अशोक चांदना अपने विधानसभा से सीधे जयपुर पहुंचे और जयपुर आते ही वह मुख्यमंत्री आवास पहुंच गए. हालांकि, इसमें भी बड़ी बात यह है कि करीब ढाई घंटे से ज्यादा खेल मंत्री अशोक चांदना मुख्यमंत्री आवास में मौजूद रहे, लेकिन मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से उनकी मुलाकात नहीं हो सकी और चांदना सीएम मिले बिना ही वहां से निकल गए. ऐसे में साफ है कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत मंत्री अशोक चांदना से नाराज हैं. हालांकि, अशोक चांदना की मुलाकात को शाम 7 बजे हुई और अब वह (Ashok Chandna Will Meet to CM Gehlot in Jaipur) मुख्यमंत्री आवास जल्दी ही निकल गए.

पढ़ें : Chandna Offers Resignation : नौकरशाही से नाराज चांदना ने की इस्तीफे की पेशकश, ट्वीट कर बोले- मुख्यमंत्री जी जलालत भरे पद से मुक्त करें

पढ़ें : Ashok Chandana Tweet Bom: खेल मंत्री अशोक चांदना ने आखिर क्यों की पद से मुक्त करने की पेशकश...ये हो सकते हैं कारण

आज क्या हुआ ? : दरअसल, गुरुवार रात को मंत्री पद को जलालत बताकर मुख्यमंत्री से मंत्री पद से मुक्त करने की अपील करने वाले राजस्थान के खेल मंत्री अशोक चांदना कि आखिर दूसरी बार में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से मुलाकात हो गई. पहली बार करीब ढाई घंटे इंतजार करने के बाद भी मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मंत्री अशोक चांदना से मुलाकात नहीं की, लेकिन शाम करीब 7 बजे दोबारा उन्हें मुख्यमंत्री आवास बुलाया गया और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने दूसरी बार में मंत्री अशोक चांदना से मुलाकात की है.

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने करीब 10 मिनट अशोक चांदना को मिलने का समय दिया. इसके बाद बाहर निकलते समय भी चांदना ने मीडिया से बात नहीं की. हालांकि, अंदर क्या बात हुई है, इसे लेकर ना तो चांदना ने कोई बात की हैं ना ही मुख्यमंत्री आवास से इस बारे में कोई जानकारी दी गई है. जानकारों की मानें तो मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने चांदना को लेकर नाराजगी जताई है.

Last Updated : May 27, 2022, 7:53 PM IST
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.