जयपुर. प्रदेश में बुधवार को 30 नगरीय निकायों में मनोनीत पार्षदों की नियुक्ति की गई. स्वायत्त शासन विभाग ने अधिसूचना जारी करते हुए 156 सदस्यों को नियुक्त की. राज्यपाल की आज्ञा से स्वायत्त शासन विभाग के निदेशक दीपक नंदी ने उदयपुर नगर निगम सहित विभिन्न नगरीय निकायों में मनोनीत सदस्यों की सूची जारी की.
राजस्थान नगरपालिका अधिनियम 2009 की धारा 6(1) (क) (ii) (iv) में प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए राज्य सरकार के आगामी आदेश अथवा नगर निगम/नगर परिषद/नगर पालिका मंडल की अवधि तक के लिए नगरीय निकायों में सदस्यों का मनोनयन किया गया है.

पढ़ें: BJP युवा मोर्चा के जिला अध्यक्षों की हुई घोषणा, जयपुर शहर सहित 10 जिलों में करना होगा इंतजार
इन निकायों में की गई मनोनीत पार्षदों की नियुक्ति
- फतेहपुर नगर पालिका - 6 सदस्य
- कुचेरा नगरपालिका - 6 सदस्य
- कुशलगढ नगरपालिका - 6 सदस्य
- गुलाबपुरा नगर पालिका - 6 सदस्य
- आसींद नगरपालिका - 6 सदस्य
- डेगाना नगर पालिका - 6 सदस्य
- रामगढ़ शेखावाटी नगर पालिका - 6 सदस्य
- फतेहपुर शेखावटी नगर पालिका - 6 सदस्य
- खुडाला फालना नगर पालिका - 6 सदस्य
- नोहर नगरपालिका - 6 सदस्य
- सूरतगढ़ नगरपालिका - 6 सदस्य
- सादड़ी नगर पालिका - 6 सदस्य
- मांडलगढ़ नगरपालिका - 6 सदस्य
- बिसाऊ नगर पालिका - 2 सदस्य
- आमेट नगर पालिका - 2 सदस्य
- परतापुरगढ़ी नगरपालिका - 2 सदस्य
- खाटू श्याम जी नगर पालिका - 2 सदस्य
- उदयपुर नगर निगम - 12 सदस्य
- गजसिंहपुर नगर पालिका - 6 सदस्य
- मकराना नगर परिषद - 4 सदस्य
- अनूपगढ़ नगर पालिका - 5 सदस्य
- कोटपुतली नगरपालिका - 6 सदस्य
- चाकसू नगरपालिका - 6 सदस्य
- लालसोट नगरपालिका - 6 सदस्य
- सूरतगढ़ नगरपालिका - 2 सदस्य
- रावतभाटा नगरपालिका - 2 सदस्य
- बेगू नगर पालिका - 6 सदस्य
- लोसल नगर पालिका - 6 सदस्य
- बहरोड़ नगर पालिका - 6 सदस्य
- डीग नगर पालिका - 6 सदस्य
प्रदेश कांग्रेस में चल रहे सियासी घमासान के बीच नगरीय निकायों में राजनीतिक नियुक्तियों का दौर जारी है. प्रदेश के विभिन्न नगरीय निकायों में 517 मनोनीत सदस्य की नियुक्ति की जा चुकी है.