ETV Bharat / city

भाजपा महिला मोर्चा ने कांग्रेस कार्यालय के बाहर किया प्रदर्शन, ये है वजह

author img

By

Published : Mar 12, 2021, 6:04 PM IST

भीलवाड़ा भाजपा महिला मोर्चा के बैनर तले हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री की ओर से महिलाओं से टैक्टर खींचने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था. जिसके बाद शुक्रवार को भाजपा महिला मोर्चा ने कांग्रेस कार्यालय के बाहर प्रदर्शन कर कांग्रेस के खिलाफ नारे लगाएं.

भाजपा महिला मोर्चा का प्रदर्शन, BJP Mahila Morcha Protest in bhilwara
भाजपा महिला मोर्चा का प्रदर्शन

भीलवाड़ा. हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा की ओर से ट्रैक्टर में रस्सी बांधकर महिला जनप्रतिनिधियों से खिंचवाने का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था. जिसके बाद शुक्रवार को भाजपा महिला मोर्चा के बैनर तले विरोध-प्रदर्शन किया गया. जहां भाजपा महिला मोर्चा के पदाधिकारी भीलवाड़ा जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यालय पर पहुंचे और कार्यालय के बाहर हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री के खिलाफ नारे लगाते हुए विरोध-प्रदर्शन किया.

भाजपा महिला मोर्चा का प्रदर्शन

यहां लगभग एक घंटे तक विरोध-प्रदर्शन किया गया. इस दौरान जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय के बाहर पुलिस का जाब्ता भी तैनात रहा. विरोध-प्रदर्शन के दौरान जब कार्यालय के अंदर से कांग्रेस जिला अध्यक्ष रामपाल शर्मा बाहर निकले ओर महिलाओं से वार्तालाप की. इस दौरान महिलाओं ने कांग्रेस के विरोध में नारे लगाएं. जहां कांग्रेस जिला अध्यक्ष ने चुटकी लेते हुए कहा कि इन महिलाओं को चाय पानी अवश्य पिलाएं.

विरोध प्रदर्शन कर रही भाजपा महिला मोर्चा की जिला मंत्री मंजू पालीवाल ने प्रेस से मुखातिब होते हुए कहा कि हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा की ओर से ट्रैक्टर में रस्सी बांधकर महिला जनप्रतिनिधियों की ओर से खिंचवाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इसको लेकर आज हम जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय के बाद पूर्व मुख्यमंत्री के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं.

पढ़ें- पायलट गुट के रमेश मीणा ने खोला गहलोत सरकार के खिलाफ मोर्चा, कहा- राहुल गांधी से मांगा समय, सुनवाई नहीं हुई तो दे दूंगा इस्तीफा

उन्होंने कहा कि जहां एक ओर महिला दिवस पूरे देश में मनाया जाता है और जिस देश में नारी की पूजा की जाती है, उस देश में महिलाओं के साथ ऐसा दूर व्यवहार अच्छा नहीं है. वहीं कांग्रेस पार्टी की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्षा सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी खुद महिला होते हुए इस वीडियो को कैसे देखकर चुप रह गई.

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.