सरोजिनी नायडू विद्यालय में सतर्कता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन - सरोजिनी नायडू विद्यालय
🎬 Watch Now: Feature Video

भोपाल। भारत सरकार के निर्देशानुसार देश भर में सतर्कता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है. इसी क्रम में राजधानी भोपाल के शासकीय सरोजिनी नायडू कन्या शाला में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस आयोजन का उद्देश्य भ्रष्टाचार के दुष्प्रभावों के संबंध में जागरुक करना है. इस मौके पर छात्रों की रुचि बढ़ाने के लिए भ्रष्टाचार को लेकर कई प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गईं.