हरदा में महाशिवरात्रि की धूम, दूल्हे की तरह सज पालकी में नगर भ्रमण पर निकले भोलेनाथ - HARDA MAHASHIVRATRI CELEBRATION

🎬 Watch Now: Feature Video

thumbnail

By ETV Bharat Madhya Pradesh Team

Published : Feb 26, 2025, 7:43 PM IST

हरदा: हर साल की तरह इस बार भी हरदा में धूमधाम से महाशिवरात्रि मनाई गई. सुबह से शिवालयों में भक्तों की लंबी-लंबी कतारें लगनी शुरू हो गई थी. शहर के अलग-अलग मंदिरों से भगवान भोलेनाथ की शोभायात्रा भी निकाली गई. इसमें भोलेनाथ की भक्ति में रंगे हजारों भक्त शामिल हुए. रास्तों में लोगों ने शोभायात्रा पर पुष्प वर्षा भी की. गुप्तेश्वर मंदिर समिति के सदस्य अशोक राठौर ने कहा कि "शिवरात्रि पर सुबह 3 बजे ही भगवान का अभिषेक किया गया. इसके बाद विधि-विधान से पूजा-पाठ कर भगवान को भोग लगाया गया. सुबह 9 बजे भगवान भोलेनाथ को दूल्हे की तरह सजाकर उनकी बारात स्वरूप शोभायात्रा निकाली गई. यात्रा में आगे-आगे घोड़े तथा उसके पीछे अलग-अलग प्रकार की सजीव झांकियां निकाली गई. सबसे पीछे भगवान को पालकी में बैठाकर नगर भ्रमण कराया गया. दोपहर 12 बजे भोलेनाथ की महाआरती की गई.  

ABOUT THE AUTHOR

...view details

ETV Bharat Logo

Copyright © 2025 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.