thumbnail

Raisen News: परिजनों की गिरफ्तारी के विरोध में महिलाओं ने किया चक्का जाम, पुलिस का बल प्रयोग

By

Published : Apr 19, 2023, 9:48 PM IST

रायसेन। रायसेन शहर के सागर चौराहे पर कई महिलाओं के साथ पुरुषों ने चक्का जाम कर दिया. ये महिलाएं अपने परिजनों की गिरफ्तारी का विरोध कर रही थीं. इस दौरान महिलाओं के साथ आये पुरुषों ने रायसेन थाना कोतवाली का घेराव किया और पथराव शुरू कर दिया. इस बीच पुलिस ने चक्का जाम को हटाने के लिए बल प्रयोग भी किया, जिसमें कई महिलाएं बेहोश होकर जमीन पर गिर गईं. बताया जा रहा है कि रायसेन शहर के सागर मार्ग पर बसे हुए ग्राम पठारी में यादव समाज के दो समूहों में आज से डेढ़ साल पहले खूनी संघर्ष हो गया था. इसी सिलसिले में कोर्ट के आदेश के बाद पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार करने गई थी. 

ABOUT THE AUTHOR

author-img

...view details

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.