ETV Bharat / state

Ujjain: बाबा महाकाल का भस्म आरती में भव्य श्रृंगार, भगवान ने मस्तक पर धारण किया चांदी का चंद्र

author img

By

Published : Nov 14, 2022, 9:45 AM IST

सोमवार को उज्जैन में बाबा महाकाल का भस्म आरती के दौरान पंचामृत अभिषेक किया गया. भगवान ने मस्तक पर चांदी का चंद्र धारण किया और कानों में चांदी के कुंडल.  इसके बाद भगवान का भांग, चंदन,अबीर और उबटन से राजा के रूप में श्रृंगार किया गया. भगवान महाकाल को भस्मी अर्पित करके आरती की गई और उन्हें विभिन्न प्रकार की मिठाइयों का भोग लगाया गया. (Ujjain Mahakaleshwar temple)

Ujjain Mahakaleshwar temple Baba Mahakal makeup on 14 November 2022
बाबा महाकाल का भस्म आरती में भव्य श्रृंगार

उज्जैन। महाकालेश्वर मंदिर में सोमवार को प्रातः काल 3:00 बजे होने वाली भस्म आरती में सबसे पहले भगवान महाकाल को जल अर्पित कर उन्हें स्नान कराया गया. इसके बाद पंडे, पुजारियों द्वारा दूध ,दही ,घी ,शहद, पंचामृत से भगवान का अभिषेक किया गया. इसके पश्चात भगवान महाकाल का पंडे, पुजारियों द्वारा अद्भुत श्रृंगार किया गया. भगवान महाकाल को भस्मी अर्पित करके आरती की गई जिसमें बाबा महाकाल को फल और विभिन्न प्रकार की मिठाइयों का भोग लगाया गया.

Ujjain Mahakaleshwar temple
भस्मी में बाबा महाकाल

Kaal Bhairav Ashtami 2022 जानिए कब है काल भैरव अष्टमी, कैस हुई उत्पति और पूजा-विधि

बाबा महाकाल का राजा के रूप में भांग से हुआ श्रृंगार: भगवान महाकाल का पंडे, पुजारियों द्वारा भांग, चंदन और उबटन से राजा के रूप में श्रृंगार किया गया. भगवान ने मस्तक पर चांदी का चंद्र धारण किया और कानों में चांदी के कुंडल. भगवान महाकाल के श्रृंगार में काजू, बादाम, रुद्राक्ष, भांग, अबीर, कुमकुम सहित तमाम चीजों से बाबा को सजाकर राजा के रूप में तैयार किया गया. इसके अलावा भगवान को चांदी का छत्र,रुद्राक्ष की माला, फूलों की माला और कलरफुल वस्त्र पहनाये गये, फिर तमाम प्रकार के फल और मिठाइयों से भोग लगाया गया. (Baba Mahakal makeup on 14 November 2022 ) (Ujjain Mahakaleshwar temple)

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.