ETV Bharat / state

लोकतंत्र के सम्मान में कांग्रेस ने निकाली तिरंगा यात्रा

मध्यप्रदेश में कमलनाथ के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार के गिरने के एक साल पूरा होने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश भर में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया.

author img

By

Published : Mar 23, 2021, 4:20 PM IST

Congress took out the tricolor trip
कांग्रेस ने निकाली तिरंगा यात्रा

सीधी। जिले में लोकतंत्र के सम्मान में कांग्रेस ने तिरंगा यात्रा निकाली. तिरंगा यात्रा की प्रभारी और प्रदेश कांग्रेस कमेटी की महामंत्री अंजु सिंह बघेल के मार्गदर्शन में जिला कांग्रेस कमेटी और उसके सभी अनुषांगिक संगठनों ने जवाहर कांग्रेस भवन से शुरू होकर तिरंगा यात्रा गांधी चौक पहुंची, जहां महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया. अंबेडकर चौक पहुंचकर तिरंगा यात्रा का समापन हुआ. इस मौके पर संविधान की प्रस्तावना का वाचन किया गया और इसके पहले गांधी चौक पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के संदेश का वाचन किया गया.

'लोकतंत्र को बचाना होना चाहिए उद्देश्य'

उपस्थित जनों को संबोधित करते हुए कार्यक्रम की मुख्य अतिथि तिरंगा यात्रा की प्रभारी प्रदेश महामंत्री अंजू सिंह बघेल ने कहा कि हम राष्ट्र नायक कुंवर अर्जुन सिंह और पूर्व मंत्री इंद्रजीत कुमार की धरती पर खड़े हैं. यहां से हम लोकतंत्र को बचाए रखने के लिए आयोजित तिरंगा यात्रा के माध्यम से हुए हैं. हम पूरे प्रदेश में विशेष रूप से विंध्य में पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल और पूर्व मंत्री कमलेश्वर पटेल के साथ लोकतंत्र की हत्या करने वाले लोगों के खिलाफ संघर्ष कर रहे हैं. हमारे कार्यकर्ताओं को किसी भी प्रकार से डरने की आवश्यकता नहीं है और हर अन्याय और अपमान के खिलाफ हमारा संघर्ष सही दिशा की ओर बढ़ रहा है. आने वाले दिनों में जनता हमें एक बार फिर उसकी सेवा का मौका देगी. आज देश और प्रदेश में तीव्र आक्रोश इन नीतियों को लेकर है. देश में गरीब, मजदूर, किसान, व्यापारी और युवा सभी भाजपा की पूंजीपरस्त नीतियों से परेशान हैं और जनता के बीच में कहीं न कहीं यह पश्चाताप है कि हमसे भूल हुई है.

सरकार के खिलाफ कांग्रेस की तिरंगा यात्रा

प्रदेश सरकार जहां आए दिन रोज कर्ज ले रही है. वहीं, केंद्र सरकार 'हम दो हमारे दो' की नीति के अनुसार पूंजीपतियों के हित में पूरे देश का खजाना उन्हीं लोगों को सौंपने के लिए प्रयासरत हैं. इन परिस्थितियों में संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के लिए अगर जरूरत पड़ी, तो जनता जनार्दन के साथ मिलकर कांग्रेस बड़ा जन आंदोलन करने के लिए भी तैयार है.

'वर्तमान सरकार गरीबों के प्रति है उपेक्षित'

प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष लालचंद गुप्ता ने कहा कि कांग्रेस का इतिहास, त्याग और बलिदान का रहा है और उसके नेताओं ने हमेशा ही गरीब निस्सहाय वर्ग के लिए फैसले लिए हैं, लेकिन वर्तमान में भाजपा सरकार के लिए गरीब, किसान, मजदूर और व्यापारी उपेक्षित हैं. सत्ता का उपयोग संविधान और देश की जनता से अलग हटकर कॉरपोरेट घरानों के हितों को साधने की है.

'प्रदेश नेतृत्व के साथ मिलकर लड़ेंगे जिले में लड़ाई'

इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रुद्र प्रताप सिंह बाबा ने कहा कि प्रदेश संगठन और हमारे नेताओं द्वारा संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के लिए जो भी कार्यक्रम दिशानिर्देश तय किए जाएंगे. सीधी के कांग्रेस जन आम जनता के साथ मिलकर लंबी लड़ाई लड़ने के लिए तैयार हैं. वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व अध्यक्ष आनंद सिंह चौहान ने कार्यकर्ताओं से लंबी लड़ाई के लिए तैयार रहने का आह्वान किया. वरिष्ठ कांग्रेस नेता राजेंद्र सिंह भदौरिया ने कहा कि सीधी की परंपरा हमेशा से ही सर्वहारा वर्ग के कल्याण के लिए संघर्ष की रही है और आगे भी रहेगी. अब देखने वाली बात यह है की पूरे प्रदेश में तिरंगा यात्रा का प्रदेश सरकार पर क्या प्रभाव पड़ता है.

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.