ETV Bharat / state

शिवपुरी महिला कांग्रेस अध्यक्ष इंदु जैन ने की जिला कार्यकारिणी घोषित

शिवपुरी महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष इंदु जैन ने जिला कार्यकारिणी की घोषणा की है जिसमें संध्या तोमर महासचिव, जिला उपाध्यक्ष किरण गिर्राज गोयल को बनाया गया है.

author img

By

Published : Aug 23, 2020, 6:57 PM IST

Shivpuri News
Shivpuri News

शिवपुरी। महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष इंदु जैन ने जिलेभर में महिला कांग्रेस को सशक्त और मजबूत बनाने को लेकर जिला कार्यकारिणी की घोषणा की है. इंदु जैन के साथ घोषित महिला कांग्रेस की कार्यकारिणी में जिला महासचिव संध्या तोमर, जिला उपाध्यक्ष किरण गिर्राज गोयल, तो वहीं वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष ममता जैन खनियांधाना को बनाया गया. जबकि जिला महामंत्री के पद पर कुसुम नामदेव शिवपुरी, संगीता राजेश खत्री करैरा, आशा लोधी खनियाधाना, मुन्नाराजा परमार करैरा, सविता सोनी करैरा को नियुक्त किया गया है.

इसके साथ ही शहर महिला कांग्रेस की जिम्मेदारी राजकुमारी खान को दी गई है और खोड़ ब्लॉक अध्यक्ष में ओमबती को ब्लॉक अध्यक्ष मनोनीत किया गया है. इस तरह जिला कार्यकारिणी को विस्तार देकर कांग्रेस पार्टी में अब महिलाओं को संगठित और सशक्त करने को लेकर अपना काम जिले भर में करेंगी और राजनीतिक रूप से महिलाओं को उचित अवसर मिले इसका ध्यान रखा जाएगा, ताकि भविष्य में महिला कांग्रेस भी राजनीति में अपना अलग स्थान बना सके.

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.