सागर। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह आज सागर (CM Shivraj Singh will go to Sagar) दौरे पर हैं, जहां केन-बेतवा लिंक परियोजना की स्वीकृति पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद देंगे, इसके अलावा 146 करोड़ के स्मार्ट सिटी के कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण करेंगे. इसके अलावा हितग्राही मूलक योजनाओं का हितलाभ वितरण करेंगे. लाखा बंजारा झील के जीर्णोद्धार कार्य का भी अवलोकन करेंगे.
सौगातों की बारिश: सागर को आज CM शिवराज सिंह 145 करोड़ की परियोजनाओं का देंगे तोहफा
मुख्यमंत्री पीटीसी ग्राउंड में होने वाली सभा में 145 करोड़ से भी अधिक राशि की विभिन्न परियोजनाओं का भूमिपूजन एवं लोकार्पण (development works worth thousand crore rupees) करेंगे, जिनमें प्रमुख रूप से 66 करोड़ 88 लाख रुपए की राशि के बुंदेलखंड कल्चरल एंड इनफॉर्मेशन सेंटर, 20 करोड़ 32 लाख रुपए की राशि के सिटी गवर्नेंस सेंटर तथा 8 जोनल सिटीजन फैसिलिटेशन सेंटर, 16 करोड़ 36 लाख रुपए की राशि के ट्रांसपोर्ट नगर एवं मैकेनिक्स कॉम्पलेक्स के निर्माण और 8 करोड़ 2 लाख रुपए की राशि के डेयरी विस्थापन के कार्य का भूमिपूजन भी करेंगे.
-
सागर में स्मार्ट सिटी के कार्यों का निरीक्षण और सहायता समूहों के ऋण वितरण के साथ ही मेडिकल कॉलेज तथा ऑक्सीजन प्लांट का भी निरीक्षण करूंगा।
— Shivraj Singh Chouhan (@ChouhanShivraj) December 10, 2021 " class="align-text-top noRightClick twitterSection" data="
विकास के इन कार्यों से प्रदेश की उन्नति की न केवल नई राह खुलती है, अपितु नागरिकों का जीवन भी सुगम व सरल होता है और यही मेरा ध्येय भी है।
">सागर में स्मार्ट सिटी के कार्यों का निरीक्षण और सहायता समूहों के ऋण वितरण के साथ ही मेडिकल कॉलेज तथा ऑक्सीजन प्लांट का भी निरीक्षण करूंगा।
— Shivraj Singh Chouhan (@ChouhanShivraj) December 10, 2021
विकास के इन कार्यों से प्रदेश की उन्नति की न केवल नई राह खुलती है, अपितु नागरिकों का जीवन भी सुगम व सरल होता है और यही मेरा ध्येय भी है।सागर में स्मार्ट सिटी के कार्यों का निरीक्षण और सहायता समूहों के ऋण वितरण के साथ ही मेडिकल कॉलेज तथा ऑक्सीजन प्लांट का भी निरीक्षण करूंगा।
— Shivraj Singh Chouhan (@ChouhanShivraj) December 10, 2021
विकास के इन कार्यों से प्रदेश की उन्नति की न केवल नई राह खुलती है, अपितु नागरिकों का जीवन भी सुगम व सरल होता है और यही मेरा ध्येय भी है।
सोन चिरैया आजीविका उत्सव का आयोजन
इसके अलावा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह सोन चिरैया आजीविका उत्सव (Sonchiriya Aajeevika Utsav) के आयोजन में नगर निगम द्वारा 20 स्टॉल लगाई जा रही है, इनमें मुख्य तौर पर गोवंश से निर्मित पूजन-सामग्री, वैवाहिक सामग्री और गोवंश से ही निर्मित फिनाइल की स्टाल लगाई गई है, सीएम शिवराज सिंह राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के अंतर्गत 17 लाख 30 हजार रुपए की राशि का हितलाभ वितरण भी करेंगे.
इन परियोजनाओं का होगा शिलान्यास-लोकार्पण
- मुख्यमंत्री शिवराज सिंह 14 करोड़ 35 लाख की लागत से निर्मित ऑडिटोरियम का करेंगे लोकार्पण
- 4 करोड़ 88 लाख रू. की राशि के फायर स्टेशन
- 4 करोड़ 28 लाख रू.की राशि के 6 मुक्तिधामों का अप ग्रेडेशन
- 3 करोड़ 83 लाख रू.की राशि के वृद्धाश्रम के निर्माण
- 3 करोड़ 10 लाख रू. की राशि के हेरिटेज कंजर्वेशन एवं रिस्टोरेशन
- 2 करोड़ 77 लाख रू. की राशि के सीएम राइस स्कूल स्कीम के अंतर्गत एमएलबी स्कूल का पुनर्विकास
- 0.83 करोड़ रू.की राशि के मटेरियल रिकवरी फैसिलिटी सेंटर
- 66 करोड़ 88 लाख रू.की राशि के बुंदेलखंड कल्चरल एंड इनफॉरमेशन सेंटर
- 20 करोड़ 32 लाख रू.की राशि के सिटी गवर्नेंस सेंटर तथा 8 जोनल सिटीजन फैसिलिटेशन सेंटर
- 16 करोड़ 36 लाख रू.की राशि के ट्रांसपोर्ट नगर एवं मैकेनिक्स कांपलेक्स के निर्माण
- 8 करोड़ 2 लाख रू.की राशि के डेरी विस्थापन के कार्य का भूमिपूजन भी करेंगे