ETV Bharat / state

पन्ना राजपरिवार के वरिष्ठ सदस्य लोकेंद्र सिंह का निधन

author img

By

Published : Jan 26, 2021, 5:21 PM IST

पन्ना टाइगर रिजर्व के संस्थापक व विधायक-सांसद रह चुके पन्ना राजपरिवार के वरिष्ठ सदस्य लोकेंद्र सिंह का निधन हो गया. बुधवार को उनका अंतिम संस्कार प्रयागराज में किया जाएगा.

Lokendra Singh passed away
लोकेंद्र सिंह का निधन

पन्ना। पन्ना राज परिवार के वरिष्ठ सदस्य व पन्ना टाइगर रिजर्व के संस्थापक महाराज लोकेंद्र सिंह का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया, 75 वर्षीय लोकेंद्र सिंह का पन्ना टाइगर रिजर्व की स्थापित में विशेष योगदान था, यही वजह है कि पन्ना टाइगर रिजर्व में स्वर्गीय लोकेंद्र सिंह का नाम बड़े ही शान से लिया जाता है.

हाल ही में लोकेंद्र सिंह हुए थे कोरोना पॉजिटिव
पन्ना राजघराने के वरिष्ठ सदस्य लोकेंद्र सिंह हाल ही में कोरोना पॉजिटिव हुए थे, जिनका इलाज भोपाल में चल रहा था, स्वर्गीय लोकेंद्र सिंह स्वस्थ होने के बाद वापस पन्ना आ गए थे, इसी दौरान अचानक से ही कुछ दिन पहले उनका स्वास्थ्य बिगड़ा और आज सुबह उनका निधन हो गया.

अंतिम दर्शन के लिए पन्ना महल में रखा गया पार्थिव शरीर

पन्ना टाइगर रिजर्व के संस्थापक व पूर्व विधायक-सांसद स्वर्गीय लोकेंद्र सिंह के शव को अंतिम दर्शन के लिए पन्ना राजमहल में रखा गया है, जानकारी ये भी है कि उनका अंतिम संस्कार बुधवार को इलाहाबाद में किया जाएगा.

अंतिम संस्कार में शामिल होंगे दिग्गज

स्वर्गीय लोकेंद्र सिंह के अंतिम संस्कार में मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के कई मंत्री और विधायक शामिल हो सकते हैं, खनिज मंत्री बृजेंद्र प्रताप सिंह ने भी उनके आकस्मिक निधन पर शोक जताया है, साथ ही भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा ने भी श्रद्धांजलि अर्पित की है.

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.