ETV Bharat / state

झाबुआ कृषि विशेषज्ञ ने किसानों को दी सलाह, कहा- पारा गिरा तो फसलों को होगा नुकसान - Jhabua agricultural specialist

मध्यप्रदेश में लगातार गिरते पारे को देखते हुए झाबुआ कृषि विशेषज्ञ ने किसानों को फसल सुरक्षित रखने के लिए विशेष सलाह दी है. साथ ही कहा है कि आने वाले दिनों में पारा 4 डिग्री सेल्सियस तक गिरेगा. जिसके चलते जिले में बारिश होने की भी संभावना है.

If mercury falls, crops will suffer
'पारा गिरा तो फसलों को होगा नुकसान'
author img

By

Published : Jan 2, 2020, 6:56 PM IST

झाबुआ। मध्य प्रदेश में लगातार गिरते पारे को लेकर झाबुआ में कृषि विशेषज्ञ ने किसानों को फसल को सुरक्षित रखने के लिए महत्वपूर्ण सलाह दी हैं. झाबुआ कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डॉक्टर राजेश कुमार त्रिपाठी ने किसानों से बारिश और ओला पड़ने पर फसलों को किस तरह बचा जाए उसकी जानकारी दी है.

'पारा गिरा तो फसलों को होगा नुकसान'

कृषि विशेषज्ञ डॉक्टर त्रिपाठी ने बताया कि फिलहाल जो मौसम बना हुआ है, वो फसलों के लिहाज से ठीक है, उन्होंने कहा कि पिछले 2 दिनों से बादल छाए हुए हैं. जिससे फसलों में इल्लियों का प्रकोप बढ़ गया है. इस दौरान किसानों को रसायनिक छिड़काव का सहारा लेना चाहिए, साथ ही हल्की सिंचाई भी करनी चाहिए.

मौसम वैज्ञानिक के अनुसार आने वाले दिनों में ठंडी हवाओं का दौर शरू हो जाएगा, जिससे मौसम में और ठंडक बढ़ेगी. पारा 4 डिग्री सेल्सियस तक गिरेगा. जिसके चलते जिले में बारिश होने की भी संभावना व्यक्त की जा रही है. उन्होंने कहा कि किसानों के खेतों में लगी गेहूं और चने की फसल को लाभ मिलेगा, लेकिन कपास की खड़ी फसल में नुकसान हो सकता है. वैज्ञानिकों ने किसान से अपने खेतों से कपास बिनने और उसे बाजार में विक्रय करने की सलाह दी है, जिससे नुकसान से बचा जा सके.

Intro:झाबुआ : मध्य प्रदेश में लगातार गिरते पारे को लेकर झाबुआ में कृषि विशेषज्ञ ने किसानों को फसल को सुरक्षित रखने के लिए महत्वपूर्ण सलाह दी है। झाबुआ कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डॉ राजेश कुमार त्रिपाठी ने किसानों से बारिश या पाला पड़ने पर फसलों को किस तरह बचा जाए उसकी जानकारी दी है।

Body:कृषि विशेषज्ञ डॉक्टर त्रिपाठी ने बताया कि फिलहाल जो मौसम बना हुआ है वह फसलों के लिहाज से ठीक है, उन्होंने कहा कि पिछले 2 दिनों से बादल छाए हुए हैं जिससे फसलों में इल्लयो का प्रकोप बढ़ जाता है इस दौरान किसानों को रसायनिक छिड़काव का सहारा लेना चाहिए, साथ हल्की सिंचाई भी करना चाहिए।

Conclusion:मौसम वैज्ञानिक के अनुसार आने वाले दिनों ठंडी हवाओं का दौरा शरू हो जाएगा जिससे मौसम में और ठंडक बढ़ेगी। पारा 4 डिग्री सेल्सियस तक गिरेगा जिसके चलते जिले में बारिश होने की भी संभावना व्यक्त की जा रही है। किसानों के खेतों में लगी गेहूं और चने की फसल को लाभ मिलेगा मगर कपास की खड़ी फसल में नुकसान हो सकता है। वैज्ञानिकों ने किसान से अपने खेतों से कपास बिनने ओर उसे बाजार में विक्रय करने की सलाह दी है ताकि नुकसान से बचा जा सके।
121 डॉ राजेश कुमार त्रिपाठी ,कृषि वैज्ञानिक, केवीके झाबुआ
कीवर्ड्स
#एमपीझाबुआ#कृषिवैज्ञानिककीसलाह#मौसमठंडा#बारिशकीसंभावना#फिलहालफसलोकोराहत
ETV Bharat Logo

Copyright © 2025 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.