ETV Bharat / state

12 जून को जबलपुर दौरे पर प्रियंका गांधी, जनसभा को संबोधित कर करेंगी चुनावी शंखनाद

author img

By

Published : May 5, 2023, 3:21 PM IST

Updated : May 5, 2023, 4:54 PM IST

मध्यप्रदेश में कांग्रेस और बीजेपी नेता विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जी जान से जुटे हुए हैं. वहीं 12 जून को प्रियंका गांधी एमपी के जबलपुर दौरे पर आएंगे. जहां वे विधानसभा चुनाव के प्रचार का आगाज करेंगी. बता दें प्रियंका गांधी कांग्रेस की टॉप स्टार प्रचारक हैं. 12 जून को वे एक जनसभा को संबोधित करेंगी.

Priyanka Gandhi
प्रियंका गांधी
महापौर ने दी जानकारी

जबलपुर। कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी 12 जून को मध्यप्रदेश दौरे पर आ रही हैं. कहा जा रहा है कि इस दिन प्रियंका गांधी मध्यप्रदेश में 2023 के विधानसभा चुनाव का शंखनाद करेंगी. प्रियंका गांधी यहां कांग्रेस के लिए प्रचार करेंगी. जबलपुर के महापौर व कांग्रेस अध्यक्ष जगत बहादुर सिंह अनु ने जानकारी देते हुए कहा कि प्रियंका गांधी 12 जून को जबलपुर आ रही हैं. जबलपुर में प्रियंका गांधी 2 किलोमीटर लंबे एक रोड शो में शामिल होंगी. इसके बाद एक जनसभा को संबोधित करेंगी.

Priyanka Gandhi
प्रियंका गांधी

12 जून को जबलपुर में बड़ी जनसभा: जगत बहादुर सिंह अनु का कहना है कि इस जनसभा में कांग्रेस की कोशिश है कि एक लाख से ज्यादा लोग इकट्ठे हो, इसके लिए कांग्रेसी अगले 1 महीने के लिए तैयारी करेंगे और 12 जून को जबलपुर में एक बड़ी जनसभा को अंजाम देंगे. दरअसल महाकौशल भारतीय जनता पार्टी के लिए हाशिए पर रहा है. बीते 5 सालों में भारतीय जनता पार्टी का पूरा फोकस ग्वालियर और भोपाल पर रहा है. इसलिए कांग्रेस की नजर महाकौशल इलाके में है. इसी के चलते प्रियंका गांधी जबलपुर से चुनाव प्रचार का आगाज कर रही हैं. जबलपुर में पिछली विधानसभा चुनाव में भी कांग्रेस को अच्छी खासी बढ़त मिली थी. इसलिए कांग्रेस को उम्मीद है कि इस बार न केवल बढ़त बरकरार रहे, बल्कि यहां से कुछ सीटें और बढ़ जाए.

Priyanka Gandhi MP tour
प्रियंका गांधी का एमपी दौरा
  • राजनीति से जुड़ी कुछ खबरें यहां पढ़ें
  1. चुनाव आते ही BJP को आई राम की याद! राम वन गमन पथ को लेकर कांग्रेस ने साधा निशाना
  2. MP Election 2023: जिला अध्यक्षों की निष्क्रियता और बागियों ने बढ़ाया भाजपा का टेंशन, सतना में 6 मंडल अध्यक्षों हटाए गए
  3. गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा का बड़ा बयान, आतंकी नहीं समाज सेवी संगठन है बजरंग दल
Priyanka Gandhi
प्रियंका गांधी

निकाय चुनाव में कांग्रेस को मिली बढ़त: बीते विधानसभा चुनाव और नगरीय निकाय चुनाव में कांग्रेस को जो बढ़त मिली है. उससे कांग्रेस उत्साहित नजर आ रही है. मतदाताओं में कांग्रेस के प्रति बढ़ते रुझान की वजह से ही कांग्रेस इस इलाके को ज्यादा महत्व दे रही है. वहीं भारतीय जनता पार्टी ने जबलपुर को ना तो संगठन में महत्व दिया और ना ही सरकार में. इसका असर जनता के बीच में भी देखने को मिल रहा है. प्रियंका गांधी का जबलपुर आना पूरे महाकौशल क्षेत्र में कांग्रेसियों के लिए संजीवनी का काम करेगा. बता दें अगले 5 से 6 महीनों में मध्यप्रदेश सहित पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव हैं. प्रदेश में कांग्रेस और बीजेपी दोनों ही पार्टियां चुनावी तैयारियों में जुट गई हैं. वहीं प्रियंका गांधी इससे पहले भाई राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने एमपी पहुंची थीं. जहां उन्होंने राहुल के साथ कदमताल किया था.

Last Updated : May 5, 2023, 4:54 PM IST
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.