ETV Bharat / state

पूर्व कांग्रेस नेता ने पुलिस कार्रवाई से परेशान होकर दी आत्मदाह की चेतावनी

पुलिस की कार्रवाई से परेशान होकर पूर्व कांग्रेस नेता देवेंद्र सिंह यादव ने भूख हड़ताल और आत्मदाह की चेतावनी दी है.

author img

By

Published : Nov 13, 2019, 6:55 PM IST

पूर्व कांग्रेस नेता ने दी आत्मदाह की चेतावनी

इंदौर। कांग्रेस के एक नेता ने पुलिस की कार्रवाई से परेशान होकर भूख हड़ताल और आत्मदाह की चेतावनी दी है. दरअसल दो दिन पहले ही कांग्रेस नेता ने प्रधानमंत्री का पुतला जलाने की कोशिश की थी जिसके बाद पुलिस ने कांग्रेस नेता सहित कार्यकर्ताओं पर कार्रवाई की थी.

पूर्व कांग्रेस नेता ने दी आत्मदाह की चेतावनी
पूर्व कांग्रेस नेता देवेंद्र सिंह यादव ने गांधी परिवार की एसपीजी सुरक्षा हटाए जाने के विरोध में पीएम मोदी और गृहमंत्री अमित शाह का पुतला दहन किया गया था. प्रदर्शन के दौरान धारा 144 लागू होने का हवाला देते हुए पुलिस ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से पुतला छींन लिया था.प्रदर्शन के बाद पुलिस ने धारा 144 के उल्लंघन के मामले में कई कांग्रेस कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर प्रकरण दर्ज किया था जिसके बाद कांग्रेस नेता देवेंद्र सिंह ने पुलिस पर अपनी बात से पलटने और भाजपा की विचारधारा पर काम करने का आरोप लगाते हुए भूख हड़ताल पर बैठने की और आत्मदाह की चेतावनी दे दी.

Intro:इंदौर में कांग्रेस के एक नेता ने पुलिस की कार्रवाई से व्यथित होकर भूख हड़ताल और आत्मदाह की चेतावनी दी है 2 दिन पूर्व ही कांग्रेस नेता के द्वारा प्रधानमंत्री का पुतला जलाने की कोशिश की गई थी जिसके बाद पुलिस ने धारा 144 के उल्लंघन में कांग्रेस नेता सहित उनके कार्यकर्ताओं पर दर्ज की थी, दिलचस्प बात यह रही कि इन्हीं कांग्रेस नेता पर एफआईआर दर्ज थी और यह थाने से फरार बताए जा रहे थे लेकिन यह पुलिस के सामने मीडिया से बात करते रहे

Body:दरअसल 2 दिन पूर्व कांग्रेस नेता देवेंद्र सिंह यादव के द्वारा गांधी परिवार की एसपीजी सुरक्षा हटाए जाने के विरोध में पीएम मोदी और गृहमंत्री अमित शाह का पुतला दहन किया गया था प्रदर्शन के दौरान धारा 144 लागू होने का हवाला देते हुए पुलिस ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से पुतला छीन लिया था जिस दौरान कांग्रेस नेता देवेंद्र सिंह को गिरने के कारण चोट भी आई थी प्रदर्शन के बाद पुलिस ने धारा 144 के उल्लंघन मामले में कई कांग्रेस कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर प्रकरण दर्ज किया था जिसके बाद आज कांग्रेस नेता देवेंद्र सिंह ने पुलिस पर अपनी बात से पलटने और भाजपा की विचारधारा पर काम करने का आरोप लगाते हुए थाने के बाद भूख हड़ताल पर बैठने की घोषणा कर दी कांग्रेस नेता का कहना था कि अगर पुलिस द्वारा उनकी भूख हड़ताल में बलपूर्वक विघ्न डाला गया तो वह मौके पर ही आत्मदाह भी कर लेंगे

बाईट - देवेंद्र सिंह यादव, प्रदेश अध्यक्ष, राजीव विकास केंद्र

Conclusion:पूरे मामले में दिलचस्प बात यह है कि कांग्रेस नेता देवेंद्र सिंह यादव पर भी पुलिस ने धारा 144 के उल्लंघन का प्रकरण दर्ज किया था और उन्हें अभी तक गिरफ्तार नहीं किया है जिस समय कांग्रेस नेता प्रेस वार्ता को संबोधित कर रहे थे उसी समय पुलिस भी पूरी प्रेस कॉन्फ्रेंस पर नजर बनाए हुए थे लेकिन इसके बावजूद कांग्रेस नेता को गिरफ्तार नहीं किया गया
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.