ETV Bharat / state

नगर पालिका अध्यक्ष कल्पना यादव ने दिया इस्तीफा, कांग्रेस ने बताया बीजेपी का नाटक

author img

By

Published : Dec 8, 2019, 12:10 AM IST

होशंगाबाद के सिवनी मालवा नगर पालिका अध्यक्ष कल्पना यादव ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. कल्पना यादव ने प्रदेश सरकार पर कई गंभीर आरोप लगाए है.

Kalpana Yadav resigns
कल्पना यादव ने दिया इस्तीफा

होशंगाबाद। जिले की सिवनी मालवा नगर पालिका अध्यक्ष कल्पना यादव ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. कल्पना यादव ने प्रदेश सरकार पर विकास कार्य के लिए पर्याप्त राशि नहीं देने का आरोप लगाया है. कल्पना यादव ने अपना इस्तीफा होशंगाबाद कलेक्टर को भेज दिया है.

कल्पना यादव ने दिया इस्तीफा

गौरतलब है कि कल्पना देवी दयाल यादव भारतीय जनता पार्टी से चुनाव लड़कर सिवनी मालवा नगर पालिका में अध्यक्ष बनी थी. वहीं नपाध्यक्ष के इस्तीफे के बाद ये चर्चा हो रही है कि जब नगर पालिका अध्यक्ष का कार्यकाल समाप्त होने ही वाला था. उसके कुछ समय पहले ही आखिर नगर पालिका अध्यक्ष को क्यूं इस्तीफा देना पड़ा.

नागरिक मोर्चा के पदाधिकारी प्रमोद खंडेलवाल ने इस के बीजेपी नाटक बताया है. प्रमोद खंडेलवाल का कहना है कि कल्पना देवी पर पहले से ही कई भ्रष्टाचार के आरोप है. उन्होंने बताया कि नगरीय प्रशासन मंत्री जयवर्धन सिंह से हमारी बात हुई थी. जिसमें कल्पना देवी को नगर पालिका अध्यक्ष को हटाने के आदेश जारी कर दिए गए हैं. अब नगर पालिका अध्यक्ष के द्वारा सिर्फ इस्तीफा सौंपने का दिखावा किया जा रहा है.

Intro:होशंगाबाद जिले की सिवनी मालवा नगर पालिका पूरे प्रदेश की सबसे चर्चित नगर पालिका में शुमार है वही अब सिवनी मालवा नगर पालिका फिर से चर्चों में आ गई है पूरा मामला ये है की भाजपा शासित नगर पालिका के नगर पालिका अध्यक्ष कल्पना देवीदयाल यादव के द्वारा अपने पद से इस्तीफा दे दिया गया है उनका कहना है की विकास कार्य के लिए पर्याप्त राशि नहीं मिल रही है जिसके चलते नगर पालिका अध्यक्ष कल्पना देवी दयाल यादव ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। नगर पालिका अध्यक्ष ने अपना इस्तीफा होशंगाबाद कलेक्टर के नाम पत्र लिखकर सौंपा है।Body:नगर पालिका अध्यक्ष कल्पना यादव ने बताया कि नगर पालिका के विकास कार्य अटके हुए हैं रुके हुए हैं जिसके कारण मैं अपने पद से इस्तीफा दे रही हूं इस संबंध में एक पत्र कलेक्टर होशंगाबाद को भी भेजा जा रहा है गौरतलब है कि कल्पना देवी दयाल यादव भारतीय जनता पार्टी से चुनाव लड़ कर सिवनी मालवा नगर पालिका में अध्यक्ष बनी थी। वही नपाध्यक्ष के इस्तीफे के बाद नगर में ये चर्चा भी आम है की जब नगर पालिका अध्यक्ष का कार्यकाल समाप्त होने ही वाला था उसके कुछ समय पहले ही आखिर नगर पालिका अध्यक्ष को क्यूँ इस्तीफा देना पड़ा Conclusion:नागरिक मोर्चा के पदाधिकारी प्रमोद खंडेलवाल ने बताया की हमारे द्वारा मुख्यमंत्री कमलनाथ के निज सहायक अनुकूल जैन एवं नगरीय प्रशासन मंत्री जयवर्धन सिंह से हमारे द्वारा मुलाकात की गई थी जिसमे उन्होंने बताया की उक्त नगर पालिका अध्यक्ष को हटाने के आदेश जारी कर दिए गए है जिसके बाद अब नगर पालिका अध्यक्ष के द्वारा सिर्फ इस्तीफा सौंपने का दिखावा किया जा रहा है

बाइट-कल्पना यादव नपाध्यक्ष
बाइट-प्रमोद खंडेलवाल नागरिक मोर्चा
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.