ETV Bharat / state

खूनी संघर्ष में बदला दो मजदूरों के बीच हुआ विवाद, एक की मौत

धार जिले के धरमपुरी थाना अंतर्गत फारेस्ट पुरा में काम को लेकर दो मजदूरों में विवाद हो गया, जिसमें आरोपी भीम सिंह ने अपने मजदूर साथी पर फावड़े से हमला कर दिया. जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया है.

author img

By

Published : Oct 27, 2019, 1:27 AM IST

दो मजदूरों में हुआ विवाद, एक की मौके पर मौत

धार। जिले के धरमपुरी थाना अंतर्गत फारेस्ट पुरा में काम को लेकर दो मजदूरों में जमकर विवाद हो गया, विवाद इतना बढ़ गया कि वह खूनी संघर्ष में बदल गया और आरोपी भीम सिंह ने अपने मजदूर साथी रामसिंह के सर पर फावड़े से जानलेवा हमला कर दिया, जिससे राम सिंह की मौके पर ही मौत हो गई.

दो मजदूरों में हुआ विवाद, एक की मौके पर मौत

आरोपी भीम सिंह ने अपना गुनाह छुपाने के लिए राम सिंह के शव को फार्मा हाउस में स्थित गोबर के ढेर के नीचे दबा दिया. सख्ती से पूछताछ करने पर आरोपी ने अपना गुनाह कबूल किया. वहीं पुलिस ने 302 का मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

धार। जिले के धरमपुरी थाना अंतर्गत फारेस्ट पुरा में काम को लेकर दो मजदूरों में जमकर विवाद हो गया, विवाद इतना बढ़ गया कि वह खूनी संघर्ष में बदल गया और आरोपी भीम सिंह ने अपने मजदूर साथी रामसिंह के सर पर फावड़े से जानलेवा हमला कर दिया, जिससे राम सिंह की मौके पर ही मौत हो गई.

दो मजदूरों में हुआ विवाद, एक की मौके पर मौत

आरोपी भीम सिंह ने अपना गुनाह छुपाने के लिए राम सिंह के शव को फार्मा हाउस में स्थित गोबर के ढेर के नीचे दबा दिया. सख्ती से पूछताछ करने पर आरोपी ने अपना गुनाह कबूल किया. वहीं पुलिस ने 302 का मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

Intro:काम को लेकर दो मजदूरों में हुआ विवाद, आरोपी भीम सिंह ने राम सिंह के सर पर फावड़े से किया जानलेवा हमला, राम सिंह की हुई मौके पर मौत ,भीम सिंह ने राम सिंह के शव को गोबर के ढेर के नीचे छुपाया ,सख्ती से पूछताछ करने पर आरोपी ने अपना गुनाह किया कबूल ,पुलिस ने 302 का मामला दर्ज कर आरोपी को किया गिरफ्तार


Body:धार जिले के धरमपुरी थाना अंतर्गत फारेस्ट पुरा में काम को लेकर दो मजदूरों में जमकर विवाद हुआ, विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया, और आरोपी भीम सिंह ने अपने मजदूर साथी रामसिंह के सर पर फावड़े से जानलेवा हमला कर दिया, जिससे राम सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, भीम सिंह ने अपना गुनाह छुपाने के लिए राम सिंह के शव को फार्मा हाउस में स्थित गोबर के ढेर के नीचे दबा दिया ,जब राम सिंह के परिजन राम सिंह को ढूंढने मौके पर पहुंचे तो वह नहीं मिला ,जिसके बाद राम सिंह और फार्म हाउस के मालिक ने जब भीम सिंह से सख्ती से पूछताछ करि तो भीम सिंह ने राम सिंह की हत्या काम को लेकर हुये विवाद को लेकर करना कबूल किया, घटना कि सूचना पर धरमपुरी पुलिस मौके पर पहुँची और पूरे मामले की जांच पड़ताल शुरू करी तो आरोपी भीम सिंह के द्वारा मृतक राम सिंह की हत्या काम को विवाद को लेकर करने की बात सामने आई ,जिसके बाद भीम सिंह की निशानदेही पर राम सिंह के शव को गोबर के ढेर के नीचे से निकाला ,जिसके बाद धरमपुरी पुलिस ने ग्रामीणों की सहायता से राम सिंह के शव को पोस्टमार्टम के लिए धरमपुरी के सरकारी अस्पताल पहुंचाया ,वहीं धरमपुरी पुलिस ने राम सिंह के पुत्र हिरालाल की शिकायत पर आरोपी भीम सिंह के खिलाफ धारा 302 का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया और हत्या की घटना में उपयोग किए गए फावड़े को भी आरोपी की निशानदेही पर जप्त किया।

आपको बता दें कि आरोपी भीम सिंह और मृतक राम सिंह का पुत्र हीरालाल धार जिले के धरमपुरी थाना अंतर्गत ग्राम फारेस्ट पूरा के मुस्ताक खान के फार्म हाउस पर पशुपालन का काम करते थे और उनके फार्म हाउस पर ही रहते थे, हीरालाल को पारिवारिक काम के चलते बाहर जाना पड़ा तभी हीरालाल ने अपनी जगह अपने पिता रामसिंह को काम के लिए भेजा, जब काम करने के लिए राम सिंह मुस्ताक खान के फार्म हाउस पर पहुंचा और पशुओं के गोबर-चारे का काम करने लगा तो आरोपी भीम सिंह और राम सिंह के बीच काम को लेकर विवाद हुआ ,उसी विवाद के चलते भीम सिंह ने राम सिंह के सर पर फावड़े से जानलेवा हमला गुरुवार को किया जिससे उसको मोके पर ही मौत हो गई,जिसके बाद आरोपी भीम सिंह ने राम सिंह के शव को फार्म हाउस में स्थित गोबर के ढेर के नीचे छुपा दिया, जब हीरालाल पुनः फार्म हाउस पर लौटा और उसने भीम सिंह से अपने पिता की जानकारी पूछी तो भीमसिंह गोलमोल जवाब देने लगा जिसके बाद हीरालाल ने फार्म हाउस के मालिक मुस्ताक के साथ मिलकर भीम सिंह से सख्ती से पूछताछ की तो उसने राम सिंह की हत्या करना आज कबूल किया,जिसके बाद पुलिस ने मौके पर आकर आरोपी को गिरफ्तार किया और उसी की निशानदेही पर मृतक राम सिंह के शव को फार्म हाउस में स्थित गोबर के ढेर के नीचे से बरामद किया और आरोपी के खिलाफ 302 का मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया..... और हत्या की घटना में उपयोग किए गए फावड़े को भी जप्त किया।


Conclusion:बाइट-01-बी.एल-अटोदे-थाना प्रभारी धरमपुरी थाना
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.