ETV Bharat / state

साधना सिंह ने भगवान गणेश के लिए बनाए छप्पन भोग, आज होगा बप्पा का विसर्जन

पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की धर्मपत्नी साधना सिंह ने भगवान गणेश को प्रसन्न करने के लिए अपने हाथों से छप्पन भोग बनाए.

author img

By

Published : Sep 12, 2019, 1:36 PM IST

साधना सिंह ने भगवान गणेश के लिए बनाए छप्पन भोग

भोपाल। देशभर में गणपति का त्योहार अब बप्पा के विसर्जन के साथ आज खत्म हो जाएगा. आज इस मौके पर कई जगह हवन और भंडारे का आयोजन किया जा रहा है. साथ ही हर मंदिरों और हर पंडालों में गणेश जी की पूजा-अर्चना की जा रही है.

साधना सिंह ने भगवान गणेश के लिए बनाए छप्पन भोग
वहीं पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की धर्मपत्नी साधना सिंह ने भी गणपति को प्रसन्न करने के लिए छप्पन भोग बनाया. शिवराज सिंह चौहान हमेशा से ही अपने निवास पर गणपति की स्थापना करते आए हैं. वे पत्नी साधना सिंह और उनके बेटे कार्तिकेय के साथ गणपति को लेने जाते हैं और पूरे हर्ष उल्लास के साथ उन्हें विसर्जित भी करते हैं.
बता दें कि पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के पूरे परिवार की गहरी आस्था गणपति में है और उन्होंने अपने 74 बंगला स्थित निवास पर भी गणपति की स्थापना की है. यहां रोज पूर्ण विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की जाती है. अगर पूर्व मुख्यमंत्री राजनीतिक काम के चलते राजधानी में नहीं भी होते हैं, तो उनकी पत्नी साधना सिंह ही गणपति की पूजा-अर्चना की जिम्मेदारी संभालती हैं और गणपति को प्रसन्न करने के लिए अपने हाथों से 56 तरह के अलग-अलग व्यंजन बनाती हैं और गणपति को अर्पित करती हैं. छप्पन भोग का प्रसाद भगवान गणेश को अर्पित करने के बाद देर शाम गणपति की आरती करके ढोल-धमाकों के साथ भदभदा स्थित प्रेमपुरा घाट पर पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह गणेश जी का विसर्जन करेंगे.

Intro:गणपति को प्रसन्न करने साधना सिंह स्वयं बनाती है 56 प्रकार के व्यंजन

भोपाल | देशभर में गणपति का त्योहार अब बप्पा के विसर्जन के लिए अग्रसर हो चला है सभी जगह हवन और भंडारे के आयोजन किए जा रहे हैं हरमंदिर और झांकियों में पूरे विधि विधान के साथ गणपति की पूजा अर्चना की जा रही है रिद्धि सिद्धि के देवता को मनाने के लिए हर श्रद्धालु अनुष्ठान करने में जुटा हुआ है तो वहीं पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की धर्मपत्नी साधना सिंह भी गणपति को प्रसन्न करने के लिए 56 प्रकार के व्यंजन अपने हाथों से बनाती हैंBody: पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान हमेशा से ही अपने निवास पर गणपति की स्थापना करते आए हैं वह हमेशा अपनी पत्नी साधना सिंह और पुत्र कार्तिकेय के साथ ही गणपति को लेने जाते हैं साथ ही पूरे हर्ष उल्लास के साथ उन्हें विसर्जित करने के लिए भी चाहते हैं पूर्व मुख्यमंत्री के पूरे परिवार की गणपति के साथ गहरी आस्था देखी जाती है अपने 74 बंगला स्थित निवास पर भी उन्होंने गणपति की स्थापना की है जिस की विधि विधान के साथ रोज पूजा अर्चना की जाती है यदि पूर्व मुख्यमंत्री राजनीतिक काम के चलते राजधानी में नहीं भी होते हैं तो उनकी पत्नी साधना सिंह ही गणपति की पूजा अर्चना की जिम्मेदारी संभालती हैConclusion: अब साधना सिंह गणपति को प्रसन्न करने के लिए अपने हाथों से 56 प्रकार के अलग-अलग व्यंजन बनाती हुई दिखाई दे रही है उन्होंने गणपति के प्रसाद स्वरूप छप्पन भोग बनाए हैं जो गणपति को सबसे ज्यादा प्रिय है साधना सिंह उन सभी चीजों को गणपति को अर्पित कर रही है जो गणपति को बेहद लुभाते हैं . यह छप्पन भोग का प्रसाद भगवान गजानंद को अर्पण करने के बाद देर शाम गणपति की आरती होगी और उसके बाद ढोल धमाकों के साथ भदभदा स्थित प्रेमपुरा घाट पर पूर्व मुख्यमंत्री गणेश जी का विसर्जन करेंगे .
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.