भोपाल। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ की सहमति तथा फिशरमैन (मछुआ) कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सदाशिव भवरिया की अनुशंसा पर आल इंडिया फिशरमैन (मछुआ) कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष टी.एन. प्रथापन के अनुमोदन पर मध्यप्रदेश फिशरमैन कांग्रेस के पदाधिकारियों एवं जिला अध्यक्षों की नियुक्ति की घोषणा कर सूची जारी की गई है. अध्यक्ष भवरिया ने बताया कि प्रदेश कार्यकारिणी में 5 उपाध्यक्ष, 1 कोषाध्यक्ष, 7 महासचिव, 3 सचिव सहित 31 सदस्यों की प्रदेश कार्यकारिणी और प्रदेश के 43 जिलों के जिलाध्यक्षों की घोषणा मछुआ कांग्रेस द्वारा की गई है. भवरिया ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष चन्द्र प्रभाष शेखर ने बैठक की तारीख तय होने पर नव नियुक्त इन सभी पदाधिकारियों की आवश्यक बैठक प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ की उपस्थिति में जल्द भोपाल में आयोजित की जायेगी. इसी दौरान कमलनाथ नवनियुक्त पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र भी सौंपेंगे.
ये बनाए गए पदाधिकारी
मछुआ कांग्रेस की प्रदेश कार्यकारिणी (appointment of office bearers of MP Fishermen Congress) में राजेद्र 'बंटी' वर्मा हरदा को प्रदेश कोषाध्यक्ष, उमा शंकर रायकवार- इंदौर, गोवर्धन रायकवार- सागर, अनिल आर्य- धार, रतन कामरेड- बड़वानी, खिरोधर सोंधिया- शहडोल को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है, जबकि राकेश बाथम- ग्वालियर, मनोज सवालिया- इंदौर, संजय कहार- देवास, पुरोषत्तम कहार- उज्जैन, संजय रायकवार- सागर, मुकेश बाथम- भोपाल, कमल सांडिल्य- बालाघाट को प्रदेश महासचिव तथा आनंद रायकवार- इंदौर, अशोक शांडिल्य- सिवनी, दिनेश पड्या पंथी- नीमच को प्रदेश सचिव बनाया गया है.
ये बने प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य
भवरिया ने बताया कि हरिशंकर राजगिरे- हरदा, भूरु वर्मा- बड़वाह, संतोष मौर्य- हरसुद, रामगोपाल बर्मन- नर्मदा नगर, गोपाल मानवे- महेश्वर, ओम प्रकाश रायकवार एडवोकेट- टीकमगढ़, ताराचंद वर्मा- भिकनगांव, सोहनलाल रायकवार- नरसिहपुर, अमौल सिंह नरवरिया- राघौगढ़, डॉ. लक्षमीनारायण गौड़- उज्जैन, गन्नूलाल वर्मा- खंडवा, विवेक रायकवार- शिवपुरी, कल्याण सिंह माझी- भिंड, मंगल माझी- खिड़किया, रामदयाल बाथम- मुरैना, नीरज रायकवार- पन्ना, महेश वर्मा- कसरावद, संतोष रायकवार-टीकमगढ़, अरुण कढ़ा- छतरपुर, कालू ठेकेदार- मुंगावली, ममता सावले- इंदौर, गंगाराम जगताप- महू, राजेश सोंधिया- शहडोल, राजू कहार- कुरई, गोविंद कश्यप- सिवनी, सुनील दुधबुरे- बालाघाट, नन्नेलाल रायकवार- देवरी सागर, प्रदीप बर्मन- पाटन, राकेश माझी- बैतूल, सुनिल कहार- रायसेन, कृष्ण शंकर भारत- मंडला को प्रदेश कार्यकारिणी का सदस्य बनाया गया है.
ये बनाए गए जिला अध्यक्ष
भवरिया ने बताया कि मछुआ कांग्रेस में जिला अध्यक्षों की नियुक्ति की गई हैं, जिनमें केशव बाथम- भिंड, राजपाल केवट- मुरैना, पवन बाथम- श्योपुर, बाबूलाल बाथम- ग्वालियर, राकेश कुमार माझी- दतिया, करण बाथम- शिवपुरी, संजय रायकवार- अशोक नगर, बबलू बाथम- राजगढ़, जितेद्र भोई- मंदसौर, महेश भोई- नीमच, शैलेंद्र तिरोइया- रतलाम, सौरभ माझी- विदिशा, रुपेश कहार- देवास, नारायण बाथम- उज्जैन, श्रीदास रायकवार- सागर, महेश रायकवार- टीकमगढ़, ओम प्रकाश रायकवार-छतरपुर, हरिमोहन बाथम- निवाड़ी, प्रकाश रायकवार- कटनी, मनोज माझी- रीवा, विनोद बर्मन- शहडोल, प्रेमलाल सोंधिया- सीधी, रामसुशील केवट- सिंगरौली, कोमल रायकवार- जबलपुर, महेश कहार- नरसिहपुर, मोहन कहार- होशंगाबाद, अजय रायकवार- सीहोर, मुकेश बाथम- भोपाल, महेश सिंधिया- मंडला, दिनेश बर्मन- डिंडौरी, संतोष बर्मन- सिवनी, सहारुलाल मेश्राम- बालाघाट, सुरेश पोनीकर- बैतूल, फूलचंद कहार- हरदा, कड़वा वर्मा- खंडवा, प्रह्लाद सुर्यवंशी- बुरहानपुर, मनोहर शारदिया- इंदौर, राहुल रायकवार- दमोह, प्रदीप माझी- अनुपपुर, अभिषेक बर्मन- उमरिया, रामकुमार सिंगारे- छिंदवाड़ा, लक्ष्मण सेलर- गुना, राजेश वर्मा को धार जिले का अध्यक्ष मनोनीत किया गया है.