ETV Bharat / state

एक लाख 57 हजार बच्चों को पिलाया जाएगा पोलियो ड्रॉप, जागरूकता के लिए निकाली गई रैली

author img

By

Published : Jan 18, 2020, 12:28 PM IST

Updated : Jan 18, 2020, 12:58 PM IST

अशोकनगर में पल्स पोलियो दिवस को लेकर रैली का आयोजन किया गया. इसके जरिए लोगों को पोलियो के प्रति जागरूक किया जा रहा है. 0 से 5 साल के बच्चों के लिए यह दवा पिलाना जरूरी बताया गया है.

Maha Rally organized on Pulse Polio Day
पल्स पोलियो दिवस पर जागरूकता रैली

अशोकनगर। जिले में 19 जनवरी को पल्स पोलियो अभियान चलाया जाएगा. इस दौरान शहरभर के लोगों को पल्स पोलियो के प्रति जागरूक करने के लिए एक विशाल रैली का आयोजन किया गया. यह रैली शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए जिला अस्पताल पहुंची. पोलियो अभियान के लिए जिले भर में 1,021 बूथ बनाए गए हैं, जिसमें 2002 कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे. अभियान की निरंतर समीक्षा और निरीक्षण के लिए 131 सुपरवाइजर भी नियुक्त किए गए हैं.

पल्स पोलियो दिवस पर जागरूकता रैली

जिलेभर में पल्स पोलियो अभियान में 1 लाख 57 हजार बच्चों को पोलियो ड्रॉप पिलाया जाएगा, जिसमें 0 से 5 साल के बच्चों के लिए यह दवा पिलाना जरूरी है. टीकाकरण अधिकारी एलडीएस फूंकवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि हमारा उद्देश्य है कि जिलेभर में एक भी बच्चा पोलियो ग्रस्त ना हो. इस उद्देश्य से आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और स्कूली बच्चों ने विशाल जागरूकता रैली निकाली. रैली में कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी कर पोलियो मिटाने का संदेश दिया.

Intro:अशोकनगर. जिले में 19 जनवरी को पल्स पोलियो अभियान चलाया जाएगा. इस दौरान शहर भर के लोगों को पल्स पोलियो के प्रति जागरूक करने के लिए एक विशाल रैली का आयोजन किया गया .यह रैली शहर के प्रमुख मार्गों से होकर जिला अस्पताल पहुंची.

Body:जिलेभर में पल्स पोलियो अभियान 19 जनवरी से चलाया जाएगा. जिसमें 1 लाख 57 हजार बच्चों को पोलियो ड्राप पिलाई जाएगी. जिसमें 0 से 5 साल के बच्चों के लिए यह दवा पिलाना आवश्यक है. पोलियो अभियान के लिए जिले भर में 1021 बूथ बनाए गए हैं. जिस पर 2002 कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे. अभियान की निरंतर समीक्षा व निरीक्षण के लिए 131 सुपरवाइजर भी नियुक्त किए गए हैं.
टीकाकरण अधिकारी एलडीएस फूँकबॉल जानकारी देते हुए बताया कि हमारा उद्देश्य है, कि जिले भर में एक ही बच्चा पोलियो ग्रस्त ना हो.इस उद्देश्य से शहर भर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं स्कूली बच्चों द्वारा विशाल जागरूकता रैली निकाली गई.रैली में कार्यकर्ताओं द्वारा नारेवाजी कर पोलियो मिटाने का संदेश दिया गया. ताकि घर घर से बच्चों को पोलियो बूथ पहुंचा कर लोग पोलियो मिटाने में हमारी मदद करें.
बाइट-एलडीएस फूंकवाल, जिला टीकाकरण अधिकारी

Conclusion:पल्स पोलियो दिवस को लेकर शहर भर में भले ही रैली का आयोजन किया गया. लेकिन देखना होगा कि लक्ष्य पूरा करने के लिए टीकाकरण विभाग द्वारा किस स्तर तक यह आयोजन सफल किया जाएगा. ईटीवी भारत मध्य प्रदेश.
Last Updated : Jan 18, 2020, 12:58 PM IST
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.