Aaj Ka Panchang 27 October: हिंदू पंचांग को वैदिक पंचांग के नाम से जाना जाता है. पंचांग के माध्यम से समय एवं काल की सटीक गणना की जाती है. मूल तौर पर पंचांग पांच अंगों से मिलकर बना होता है. ये पांच अंग तिथि, नक्षत्र, वार, योग और करण हैं. जानिए मध्य भारत के ज्योतिषाचार्य शिव मल्होत्रा से आज का पंचांग.
27 अक्टूबर 2022 गुरुवार कार्तिक शुक्ल पक्ष सूर्योदय द्वितीया तिथि, दोपहर 12:45 तक उसके उपरांत तृतीया तिथि.
सर्वार्थ सिद्धि योग आज दोपहर 12:11 से पूर्ण रात्रि तक सर्वार्थ सिद्धि योग रहेगा.
भाई दूज (यम द्वितीया) तिलक मुहूर्त.
चर सामान्य चौघड़िया तिलक मुहूर्त 10:37 से 12:03 शाम तक.
लाभ चौघड़िया तिलक मुहूर्त दोपहर 12:03 से 12:45 दोपहर तक.
व्यापार,गल्ला मंडी, काटा मुहूर्त आज दिन के 11:39 से 11:51 दोपहर तक.
दीपदान मुहूर्त: प्रदोष काल बेला शाम 05:45 से 7:00 शाम तक.
स्थिर लग्न मुहूर्त शाम 06:49 से 08:48 रात तक.
नक्षत्र: विशाखा नक्षत्र दोपहर 12:11 तक उसके उपरांत अनुराधा नक्षत्र.
राशि: तुला राशि प्रातः 06:31 तक उसके उपरांत वृश्चिक राशि.
शुभ चौघड़िया मुहूर्त दिन
शुभ: प्रातः 06:21 से 07:46 प्रातः तक.
चर-सामान्य: प्रातः 10:37 से 12:03 दोपहर तक.
लाभ: दोपहर 12:03 से 01:28 दोपहर तक
शुभ: शाम 04:19 से 05:45 शाम तक.
Horoscope For 27 October: भाई-बहनों के लिए खास होगा गुरूवार का दिन, जानिए किस राशि पर होगा कैसा असर
शुभ चौघड़िया मुहूर्त रात्रि
अमृत: शाम 05:45 से 07:19 रात तक.
चर-सामान्य: रात 07:19 से 08:54 रात तक.
लाभ: रात 12:03 से 01:37 रात तक.
शुभ: रात 03:12 से 04:47 रात तक.
अमृत: रात 04:47 से 06:21दूसरे दिन प्रातः तक.
अभिजीत सर्वश्रेष्ठ मुहूर्त:दिन के 11:40 से 12:25 दोपहर तक.
आज का शुभ अंक: 1, 5, 7, 9
राहुकाल: दोपहर 01:28 से 02:54 दोपहर तक इसमें शुभ कार्य करना निषेध है.
दिशाशूल: आज के दिन दक्षिण दिशा यात्रा करने की मनाई है अगर जाना जरूरी हो तो घर से हल्दी वाला दूध पीकर निकले कार्य में सफलता मिलेगी.