ETV Bharat / city

रामनवमी पर उज्जैन में बाबा महाकाल का राजा राम के रूप में हुआ अद्भुत श्रृंगार, करिए दर्शन

author img

By

Published : Apr 10, 2022, 9:26 AM IST

रामनवमी पर बाबा महाकाल का रविवार को राजा राम के रूप में श्रृंगार किया गया. रोज की तरह पहले बाबा महाकाल का भस्म आरती के दौरान पंचामृत अभिषेक किया गया. फिर भगवान ने राजा की तरह मस्तक पर चांदी का चंद्र और कई प्रकार के आभूषण धारण किये. भगवान महाकाल को भस्मी अर्पित करके आरती की गई और उन्हें विभिन्न प्रकार की मिठाइयों का भोग लगाया गया. (Ujjain Mahakaleshwar temple)

Ujjain Mahakaleshwar temple Baba Mahakal makeup on 10 April 2022
रामनवमी पर उज्जैन में बाबा महाकाल का राजा राम के रूप में हुआ अद्भुत श्रृंगार

उज्जैन। रामनवमी को महाकालेश्वर मंदिर में प्रातः काल 4:00 बजे होने वाली भस्म आरती में सबसे पहले भगवान महाकाल को जल अर्पित कर उन्हें स्नान कराया गया. इसके बाद पंडे, पुजारियों द्वारा दूध ,दही ,घी ,शहद, पंचामृत से भगवान का अभिषेक किया गया. इसके पश्चात भगवान महाकाल का पंडे, पुजारियों द्वारा अद्भुत श्रृंगार किया गया. भगवान महाकाल को भस्मी अर्पित करके आरती की गई जिसमें बाबा महाकाल को फल और विभिन्न प्रकार की मिठाइयों का भोग लगाया गया.

Ujjain Mahakaleshwar temple Baba Mahakal makeup on 10 April 2022
भस्मी में बाबा महाकाल

सालों बाद रामनवमी के दिन बनेगा महासंयोग, पूरे दिन रहेंगे 3 सुख समृद्धि दायक योग

बाबा महाकाल का राजा राम के रूप में हुआ श्रृंगार: भगवान महाकाल का पंडे, पुजारियों द्वारा भांग, चंदन और उबटन से राजा राम के रूप में श्रृंगार किया गया. इसके बाद भगवान ने राजा की तरह मस्तक पर चांदी का चंद्र और कई प्रकार के आभूषण धारण किये. भगवान महाकाल के श्रृंगार में काजू, बादाम, रुद्राक्ष, भांग, अबीर, कुमकुम सहित तमाम चीजों से बाबा को सजाकर राजा के रूप में तैयार किया गया. इसके अलावा भगवान को चांदी का छत्र,रुद्राक्ष की माला, फूलों की माला और कलरफुल वस्त्र पहनाये गये, फिर तमाम प्रकार के फल और मिठाइयों से भोग लगाया गया. (Baba Mahakal makeup on 10 April 2022) (Ujjain Mahakaleshwar temple)

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.