ETV Bharat / city

MP में फिर हुई प्रशासनिक सर्जरी, कई अधिकारियों के किए गए ट्रांसफर

मध्य प्रदेश में एक बार फिर राज्य प्रशासनिक सेवा अधिकारियों के तबादले किए गए हैं. जिसके तहत कई अधिकारियों को इधर से उधर किया गया है.

author img

By

Published : Jul 4, 2020, 11:57 PM IST

bhopal news
मंत्रालय भोपाल

भोपाल। प्रदेश की 24 विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव से पहले राज्य में प्रशासनिक कसावट का दौर जारी है. एक बार फिर से राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के तबादले किए गए हैं. जिस की नई सूची सामान्य प्रशासन विभाग के द्वारा जारी कर दी गई है .

bhopal news
अधिकारियों के ट्रांसफर की सूची

मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सीधी में पदस्थ अमर बहादुर सिंह को सामान्य प्रशासन विभाग में उप सचिव बनाया गया है. सीधी जिले के अपर कलेक्टर द्वारिका प्रसाद वर्मन को शहडोल संभाग के राजस्व विभाग में पदस्थ किया गया है. भोपाल जिल के विकास विभाग में संभागायुक्त राकेश कुमार को सीधी जिले के मुख्य कार्यपालन अधिकारी का दायित्व सौंपा गया है. इसके अलावा शहडोल संभाग के राजस्व विभाग में उपायुक्त दिलीप कुमार पांडे को शहडोल जिले का संयुक्त कलेक्टर बनाया गया है.

bhopal news
अधिकारियों के ट्रांसफर की सूची

मध्य प्रदेश नागरिक आपूर्ति निगम भोपाल में पदस्थ लोचनलाल अहिरवार को नवीन पदस्थापना देते हुए आवंटन अधिकारी संपदा संचालनालय, भोपाल में पदस्थ किया गया है . वहीं सामान्य प्रशासन विभाग में पदस्थ राकेश शर्मा को नवीन पदस्थापना देते हुए उप आयुक्त भू -अभिलेख उज्जैन पदस्थ किया गया है. इन सभी अधिकारियों के ट्रांसफर की सूची देर रात मंत्रालय से जारी कर दी गई है.

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.