ETV Bharat / state

DA से पहले 7 लाख कर्मचारियों को मिलेगी एडवांस सैलरी? एमपी में धनाधन दिवाली की तैयारी

31 अक्टूबर की दिवाली से परेशान हैं मध्य प्रदेश के कर्मचारी, मोहन यादव सरकार की ऐसी है एडवांस में सैलरी देने की तैयारी.

author img

By ETV Bharat Madhya Pradesh Team

Published : 2 hours ago

Updated : 59 minutes ago

Mohan Yadav Giving Diwali Salary
दिवाली से पहले मिलेगी अक्टूबर की सैलरी (Etv Bharat)

भोपाल : मध्यप्रदेश की मोहन सरकार दीपावली के पहले कर्मचारियों के लिए अपना खजाना खोलने जा रही है. प्रदेश के साढ़े 7 लाख कर्मचारियों की दीपावली खाली जेब नहीं मनेगी. प्रदेश सरकार दीपावली के पहले कर्मचारियों की जेब भरने जा रही है. प्रदेश के कर्मचारी संगठनों की एडवांस सैलरी की मांग को देखते हुए राज्य सरकार ने प्रदेश के कर्मचारियों को दीपावली के पहले ही अक्टूबर माह की सैलरी देने की तैयारी कर ली है.

एडवांस सैलरी के आदेश जल्द

महीने के ठीक अंत में 31 अक्टूबर को दिवाली पड़ने और खर्चों को देखते हुए सरकारी ही नहीं प्राइवेट कर्मचारी भी चिंतित हैं. वहीं सराकरी कर्मचारियों के लिए राहत की बात ये है कि प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने एडवांस सैलरी के लिए वित्त विभाग से प्रस्ताव मांगा है. माना जा रहा है कि जल्द ही कर्मचारियों को एडवांस सैलरी के आदेश जारी हो जाएंगे.

सरकारी कर्मचारी धूम-धाम से मनाएंगे दीपावली

प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सार्वजनिक तौर पर कई बार कह चुके हैं कि प्रदेश में सभी तीज त्योहार धूम-धाम से मनाए जाएं. जन्माष्टी का त्योहार प्रदेश भर में धूम धाम से मनाए जाने के सरकारी आदेश जारी हुए थे. अब दीपावली त्योहार भी सभी कर्मचारी अच्छे से मना सकें, इसके लिए कर्मचारियों को सरकार एडवांस सैलरी देने की तैयारी कर रही है. दरअसल, दीपावली का त्योहार इस बार माह के आखिरी दिन यानी 31 अक्टूबर को है. इसे देखते हुए कर्मचारी संगठनों द्वारा सरकार से अग्रिम भुगतान के रूप में सरकार से 15 हजार रुपए दिए जाने की मांग कर रहे थे, लेकिन इससे आगे बढ़कर सरकार ने अब कर्मचारियों को अक्टूबर माह की पूरी सैलरी दीपावली के पहले देने की तैयारी कर ली है.

Read more -

मोहन यादव के कर्मचारियों के DA में 9 ऐसे भत्ते जिन्हें नहीं जानते आप, सैलरी में आएगा हजारों का फर्क

सरकारी कर्मचारियों को सैलरी में इतना बढ़कर मिलेगा HRA, जानें हाउस रेंट अलाउंस की कैल्क्यूलेशन

कर्मचारी संगठनों ने कही ये बात

उधर मध्यप्रदेश कर्मचारी संघ के प्रांताध्यक्ष अशोक पांडे कहते हैं, '' सरकार से एडवांस सैलरी की मांग की गई है. सरकार यदि ऐसा करती है तो यह छोटे कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत वाला कदम होगा. इसके अलावा सरकार दीपावली पर कर्मचारियों को महंगाई भत्ता का तोहफा भी दे. कर्मचारी संगठन इसको लेकर लंबे समय से मांग कर रहे हैं.''

Last Updated : 59 minutes ago
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.