भोपाल। मध्यप्रदेश कांग्रेस ने आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर वचन पत्र सलाहकार समिति का गठन किया है, इसमें विधानसभा के पूर्व उपाध्यक्ष और पूर्व मंत्री राजेंद्र सिंह को समिति का अध्यक्ष बनाया गया. वहीं पूर्व मंत्री बाला बच्चन समिति के उपाध्यक्ष और संयोजक होंगे. समिति में अध्यक्ष उपाध्यक्ष सहित 19 सदस्य और 7 विशेष आमंत्रित सदस्य शामिल किए गए हैं. इस दौरान मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कमलनाथ द्वारा निर्णय लिया गया है कि आगामी विधानसभा चुनाव-2023 हेतु कांग्रेस पार्टी के वचन पत्र बनाए जाने से पूर्व विभिन्न सामाजिक संगठनों, वर्गों, राजनीतिक कार्यकर्ताओं एवं सिविल सोसाइटी सदस्यों से विचार मंथन करने हेतु वचन पत्र सलाहकार समिति का गठन किया गया है.(MP Assembly Election 2023) (mp congress formed advisory committee)
यह कांग्रेस की वचन पत्र सलाहकार समिति
1. राजेंद्र कुमार सिंह, अध्यक्ष
2. बाला बच्चन, उपाध्यक्ष एवं संयोजक
3. सज्जन वर्मा, सदस्य
4. विजयलक्ष्मी साधौ, सदस्य
5. एन पी प्रजापति, सदस्य
6. लाखन सिंह यादव, सदस्य
7. मुकेश नायक, सदस्य
8. सुखदेव पांसे, सदस्य
9. ओमकार मरकाम, सदस्य
10. तरुण भनोट, सदस्य
11. कमलेश्वर पटेल, सदस्य
12. आरिफ़ मसूद, सदस्य
13. फूल सिंह 'बरैया, सदस्य
14. सैयद साजिद अली, सदस्य
15. शोभा ओझा, सदस्य
16. वी के बाथम (पूर्व आईएएस अधिकारी) सदस्य
17. केदार सिरोही, (अध्यक्ष, मध्य प्रदेश कांग्रेस कृषि कृषक प्रकोष्ठ) सदस्य
18. वीरेन्द्र खोंगल, अध्यक्ष मध्यप्रदेश कांग्रेस कर्मचारी प्रकोष्ठ सदस्य
19. महेन्द्र सिंह, कार्यवाहक अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग विभाग, पीसीसी सदस्य
ये हैं विशेष आमंत्रित सदस्य
1. दिग्विजय सिंह
2. सुरेश पचौरी
3. विवेक तनखा
4. कांतिलाल भूरिया
5. अजय सिंह राहुल
6. अरुण यादव
7. मीनाक्षी नटराजन